5 लाख रुपये के अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है इसके पास से पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह तस्कर ग्रेटर नोएडा में गांजे की पुड़िया बनाकर उसको बेचते थे। शुक्रवार को पुलिस ने परी चौक के पास से 5 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही इस गिरोह के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में काफी दिनों से गांजा तस्करों की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस अवैध गांजा तस्करों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने परी चौक पर बने पिंक टॉयलेट के पास से बुलंदशहर के छतारी निवासी रविंद्र कुमार उर्फ डब्बू को गिरफ्तार किया है जो वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र के बिरोड़ी गांव में दिनेश के मकान में किराए पर रह रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया है। इससे पहले भी आरोपी पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज है।

अवैध 5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना बीटा-2 पुलिस ने परी चौक के पास से अवैध गांजा बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा भी बरामद किया है बाजार में इस गांजे की कीमत लगभग ₹500000 बताई जा रही है आरोपी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को गांजा भेजते थे।

पुड़िया बना कर भेजते थे अवैध गांजा

गांजा तस्कर गांजे की 10 ग्राम की छोटी-छोटी पुरिया बनाते थे जिसके बाद भीड़ वाले स्थानों पर व कॉलेजों के पास गांजे की पुड़िया को बेचते थे। पुलिस ने एक गाना तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस गिरोह के अन्य तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।

पढ़ें  गौर इंटरनेशनल स्कूल की कामयाबी के दो साल, केक काटकर मनाया जश्न
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment