गौतमबुद्धनगर में सपा ने बदला प्रत्याशी…महेंद्र नागर को फिर से बनाया उम्मीदवार

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी के बीच एक बार फिर से गौतमबुद्ध नगर सीट (Gautam Buddha Nagar Seat) पर सपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। युवा नेता राहुल अवाना का टिकट बदल दिया गया है।

अब उनकी जगह पर फिर से डॉ. महेंद्र नागर (Dr Mahendra Nagar) को उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट से सपा ने उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अब महेंद्र नागर ही सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी है।

2 साल पहले कांग्रेस से सपा में आए

बता दें कि दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट कांग्रेस के साथ गठबंधन में सपा के खाते में गई थी। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी तय होने के बाद से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष था। सबसे पहले सपा की तरफ से इस सीट से डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिया था। वह करीब दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा में आए थे।

इस कारण जिले में सपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में इसको लेकर रोष था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद विरोध जताया था। इसके बाद महज चार दिन बाद ही डॉ. महेंद्र नागर का टिकट काटकर पार्टी ने युवा चेहरा राहुल अवाना (Rahul Awana) को अपना प्रत्याशी बनाया था।

राहुल अवाना के नाम का हुआ था विरोध

राहुल अवाना गुट के सपा नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात में अपने साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग के साथ किसान नेताओं के साथ होने की बात कही थी, लेकिन राहुल अवाना के नाम का एलान होने के बाद कई पार्टी के नेता नाराज हो गए थे। कई नेताओं ने सपा अध्यक्ष से मुलाकात करके राहुल अवाना को राजनीतिक अनुभव नहीं होने के साथ गुर्जर समाज का वोट नहीं मिलने की बात कही थी।

पढ़ें  सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही पर जानलेवा हमला मामला: आरोपी की सूचना देने वाले को STF देगी एक लाख का इनाम, मोबाइल नंबर जारी

फिलहाल एक बार फिर से सपा ने गौतमबुद्ध नगर से सीट से प्रत्याशी बदल दिया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी और अंसतोष के बीच फिर से सपा ने डॉक्टर महेंद्र नागर को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब वहीं इस सीट से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment