यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ेगी गति सीमा, निर्धारित गति से दौड़ सकेंगे वाहन

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड जल्द बढ़ जाएगी 15 फरवरी से यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन अपने निर्धारित गति पर दौड़ सकेंगे बीते दिनों वाहनों के बढ़ते हादसे में कोहरे को देखते हुए गति सीमा कम कर दी गई थी यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 फरवरी से यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ने वाले वाहनों की गति सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसके बाद वाहन पहले से निर्धारित अपनी गति पर दौड़ सकेंगे।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के दौड़ने की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा व भारी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई थी लेकिन बीते दिनों बढ़ते कोहरे के कारण हो रहे हादसों की वजह से यहां पर वाहनों की गति सीमा घटा दी गई थी। जिसके बाद हल्के वाहन 80 किमी/घंटा और भारी वाहन 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड तय की गई थी। लेकिन अब 15 फरवरी से यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर अपनी निर्धारित गति सीमा पर दौड़ सकेंगे।

ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तक 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे बनाया गया है जिस पर लाखों की संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं। जिस पर हल्के छोटे वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति निर्धारित की गई थी इसके साथ ही भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति निर्धारित है लेकिन सर्दियों में कोहरे के चलते लगातार हादसे हो रहे थे जिन को देखते हुए प्राधिकरण ने गति कम करने का निर्णय लिया था।

कोहरे के चलते घटाई गई थी वाहनों की गति

पढ़ें  आबकारी विभाग का गोदाम में रखी 2 करोड़ की बीयर की बोतलों पर चला बुलडोजर

यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में बढ़ते कोहरे के कारण वाहनों की गति सीमा कम कर दी थी यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसंबर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक वाहनों की गति सीमा घटाई थी जिसके बाद हल्के छोटे वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गई थी वही बहारें वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई थी।

हादसों को रोकने के लिए कम की गई थी गति

यमुना एक्सप्रेस वे पर सर्दियों में कोहरे के चलते कई बड़े हादसे हुए जिसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए वाहनों की गति कम कर दी थी सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती थी जिसको देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति घटाने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते 15 दिसंबर से लेकर 12 फरवरी तक वाहनों की गति कम की गई थी लेकिन अब सर्दियां खत्म हो गई है और अभी खत्म हो गया है जिसके चलते वाहन अब अपने निर्धारित गति से दौड़ सकेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment