Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार; महिला सिपाही समेत दो की मौत, 7 गंभीर

Sanchar Now
1 Min Read

यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार टकराकर पलटते हुए एक्सप्रेस से नीचे जा गिरी। हादसे में सोनीपत पुलिस की महिला कांस्टेबल बबीता और निजी चालक की मौत हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि चारों पुलिसकर्मी हरियाणा के सोनीपत से गायब हुई किशोरी को छत्तीसगढ़ से बरामद कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान तड़के सुबह पांच बजे के करीब हादसा हुआ। हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी दनकौर पुलिस स्टेशन से मिली है।

पढ़ें  नोएडा में मासूम से कुकर्म के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment