लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में कुत्ते को लेकर आए दिन बवाल होता रहता है ऐसा ही एक मामला सोमवार की शाम को देखने को मिला जहां पर लिफ्ट में एक कुत्ते को ले जाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। इस दौरान कुत्ते के मालिक द्वारा बहस और हंगामा करने पर एक महिला ने उसकी वीडियो बना ली और जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

दरअसल, यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेवेंथ एवेन्यू की है जहां पर सोमवार की शाम को रमन नामक युवक कुत्ते को घूमने के बाद अपने फ्लैट पर ले जाने के लिए जा रहा था जब वह अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट के पास पहुंचा और लिफ्ट में जाने लगा तो लिफ्ट में पहले से एक बच्चा मौजूद था। जो उसे कुत्ते को देखकर बुरी तरह डर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने रमन से कुत्ते को दूसरे लिफ्ट में ले जाने के लिए कहा लेकिन इसी बात पर वह भड़क गया और उसने गार्ड के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

गौर सिटी के आई ब्लॉक में रमन लिफ्ट से कुत्ते को ले जाने के लिए बहस कर रहा था और उसने सुरक्षा कर्मी के साथ बदलता की इसी बीच एक महिला वहां पर पहुंच गई और महिला ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जहां पर महिला के द्वारा भी कुत्ते के युवक से कहा गया कि आप दूसरी लिस्ट से चले जाइए लेकिन वह युवक उसी लिफ्ट से जाने की जिद करने लगा। जिस पर महिला और युवक के बीच में काफी बहस हो गई। महिला और युवक के बीच में हुई बहस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पढ़ें  लॉयड कॉलिज के छात्र हॉस्टल में व्रत का खाना खाने सैकड़ो छात्र बीमार, जांच शुरू

इस मामले में पुलिस से नहीं की गई शिकायत

इस पूरी घटना में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हालांकि इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है वही पुलिस ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो सोमवार शाम की बताई जा रही है।। जिसमें कुत्ते को लेकर बहस हो रही है लेकिन किसी की भी तरफ से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है अगर शिकायत की जाएगी तो उसे पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment