सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किए कंबल वितरण

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। रविवार को डिंपल यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरण किये। समाजवादी पार्टी गौतम बुध नगर के पूर्व महासचिव नवीन भाटी एडवोकेट के संयोजन से सपा नेत्री में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के जन्म दिवस के मौके पर देवला गांव के मेन रोड पर चंदन मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 500 लोगों को कंबल वितरित किए गए।


इस मौके पर नवीन भाटी ने बताया कि डिंपल यादव ने सदन और सड़क पर महिला हितों के साथ साथ गांव गरीब किसान मजदूर छात्र नौजवानों के अधिकारों की बात की है। भाटी ने बताया कि डिंपल यादव आज के दौर की सुविधाभोगी राजनिति में संघर्षशील महिलाओं के लिए अदम्य उदाहरण हैं..आज के दौर में डिंपल नारी सशक्तिकरण की प्रबल पैरोकार है। डिंपल मजलूमों के अधिकारों के लिए सदन में हमेशा सजग रहकर सरकार से सवाल करती हैं।


सुभाष भाटी ने कहा कि इस समय देश में डिंपल राजनीतिक व्यवहारशीलता एवं गरीब की पीड़ा को समझने वाली एकमात्र नेत्री है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्रहमपाल भाटी, वरिष्ट सपा नेता सुभाष भाटी, पूर्व डीआईजी आर. पी. एस. यादव, सुनिल रावत, वेदराम भाटी, रणबीर, नईम, अमित रघुवंशी, अमित भाटी, चवन जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें  मॉल में अवैध शराब बेचने वाले चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment