एसडीएस एनआरआई सिटी में बुधवार से मिलेगा जल कनेक्शन, निवासियों को बड़ी राहत

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ, ग्रेटर नोएडा। लंबे इंतजार के बाद एसडीएस एनआरआई रेजीडेंसी और एनआरआई सिटी के निवासियों को अब जल्द ही जल आपूर्ति की सुविधा मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर के जल कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद कनेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में जल विभाग की टीम को टाउनशिप में भेजा। टीम ने मंगलवार को मौके पर जाकर एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) से मुलाकात की और जल कनेक्शन की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम ने बताया कि जल कनेक्शन के कार्य के लिए ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर) को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्दी ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कनेक्शन प्राधिकरण की ओर से टाउनशिप को दी जा रही मूलभूत सुविधा का हिस्सा है, जिससे हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द शुरू होने वाले इस कार्य से एसडीएस एनआरआई सिटी में रहने वाले परिवारों को जल संकट से निजात मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसायटी में अनियमितताओं का आरोप, अवैध समिति, वित्तीय गड़बड़ी और पुलिस संरक्षण के गंभीर दावे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment