लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जबरदस्त वापसी, टीआरपी की रेस में इस सीरियल ने मारी बाजी

Sanchar Now
4 Min Read

टीआरपी में इन 10 टीवी शोज का दिखा जलवा

Barc TRP Report Week 51: बार्क ने इस साल के 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जो काफी मजेदार है। साल 2023 की आखिरी टीआरपी लिस्ट ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स और स्टार्स को खुश कर दिया है। इन दोनों शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया है। इसके अलावा, गुम है किसी के प्यार में की पहले नंबर की गद्दी इस बार खतरे में आ गई है। बता दें कि ये शो काफी समय से नंबर 1 की गद्दी पर बैठा हुआ है। आइए आपको बिना देर किए इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स के नाम बताते हैं।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते भी पहला स्थान मिला है। ये साल सीरियल के लिए काफी खास रहा। साल के आखिरी हफ्ते में शो को 2.5

अनुपमा (Anupamaa) 2.5

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा की टीआरपी में उछाल आया है। ये शो टॉप 5 से बाहर हो गया था, लेकिन अमेरिका वाला ट्विस्ट शो के लिए काम आया। सीरियल इस हफ्ते 2.5 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए साल का आखिरी हफ्ता शानदार साबित हुआ। इस हफ्ते शो ने टीआरपी की लिस्ट में उछाल आया है। शो 2.3 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है।

पढ़ें  सोनू निगम को हाई कोर्ट से राहत, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

इमली (Imlie)

टीआरपी की लिस्ट में चौथे नंबर पर भी स्टार प्लस का ही सीरियल है। इमली दूसरे से चौथे नंबर पर खिसक गया है। इस हफ्ते शो को 2.1 रेटिंग मिली है। बता दें कि सीरियल में मेकर्स जल्द नया ट्विस्ट लाने वाले हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC)

दिलीप जोशी स्टारर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग भी ठीक चल रही है। इस सीरियल को 2.1 रेटिंग मिली है। बता दें कि सीरियल में स्टार्स का आना जाना लगातार लगा हुआ है।

तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann)

साल 2023 के आखिरी हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में छठे नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल तेरी मेरी डोरियां का नाम है। इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। इस हफ्ते सीरियल को 2 रेटिंग मिली है।

पांड्या स्टोर (Pandya Store)

सीरियल पांड्या स्टोर की टीआरपी में हर हफ्ते बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलता है। शो के ट्रैक के हिसाब से ये शो टॉप 3 में भी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस हफ्ते सीरियल 2 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर है।

शिव शक्ति (Shiv Shakti)

कलर्स टीवी के माइथॉलोजिकल सीरियल शिव शक्ति की टीआरपी में इस हफ्ते गिरावट आई है। ये शो आठवें नंबर पर पहुंच गया है। सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है।

परिणीति (Parineetii)

कलर्स टीवी का सीरियल परिणीति लगातार टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस बार ये सीरियल 1.9 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर आ गया है।

बातें कुछ अनकही सी (Baatein Kuch Ankahee Si )

पढ़ें  'अभी भी समझ नहीं आ रहा'... इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन पर भड़के Yuvi, Virat का कैच छूटने पर दिया बड़ा बयान

मोहित मलिक सायली सोलंकी स्टारर सीरियल बातें कुछ अनकही सी की टीआरपी सुधर नहीं रही है। इस हफ्ते ये सीरियल 1.8 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment