शिव नादर यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र के द्वारा गोली मारकर हत्या करना सुरक्षा व्यवस्था की चूक

Sanchar Now
2 Min Read

आखिर छात्र पिस्टल लेकर कैसे पहुंचा यूनिवर्सिटी परिसर

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव नाडर यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को एक छात्र ने पहले छात्रा को गोली मारी और फिर खुद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने जिस पिस्टल से गोली मारी वह यूनिवर्सिटी परिसर में कहां से आई यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है गेट पर चेकिंग की जाती है उसके बाद भी छात्र पिस्टल लेकर कैसे अंदर परिसर में पहुंचा और उसने छात्रा को खुद को गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिव नादर यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्र ने छात्रा को जिस पिस्टल से गोली मारी वह अभी जांच का विषय है पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैसे परिसर में पिस्टल लेकर छात्र पहुंच गया। इसके साथ ही पिस्टल अवैध बताई जा रही है लेकिन गेट पर सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी छात्र पिस्टल को लेकर अंदर गया और वहां पर उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र ने शिव नादर यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र ने पहले छात्रा को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली छात्र पिस्टल लेकर कैसे परिसर में पहुंचा इसकी जांच की जा रही है इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि छात्र ने यह पिस्टल कहां से लाया।

शिव नादर यूनिवर्सिटी में लगभग 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी काफी इंतजाम किये गए लेकिन उसके बाद भी छात्र ने पिस्टल परिसर में लाकर इस घटना को अंजाम दिया। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं इसके साथ ही जो अन्य छात्र यहां पर पढ़ाई कर रहे हैं उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल है।

पढ़ें  पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कुख्यात माफिया शूटर अमित कसाना की करोड़ो की संपत्ति हुई कुर्क
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment