गैलेक्सी प्लाजा में अचानक से लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए शीशे तोड़कर बाहर कूदे लोग।

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक से दोपहर में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर तीन लोग फंस गए और लोग खुद को बचाने के लिए शीशे तोड़कर बाहर की तरफ लटक गए। एक व्यक्ति वहां से कूद गया जिस को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं है लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैलेक्सी प्लाजा में अचानक से आग लग गई। वहां पर कई लोग मौजूद थे आग लगने के कारण वे वहीं पर फस गए। कुछ लोग जैसे तैसे करके बाहर निकल गए लेकिन 3 लोग अंदर ही वहां पर फंसे रहे दम घुटने की वजह से लोग खुद को बचाने के लिए शीशा तोड़कर बाहर की तरफ लटक गए। एक व्यक्ति वहां से गिर गया जिस को गंभीर चोटें आई हैं पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें  आपसी विवाद में दोस्त की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार पुलिस जांच के जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अचानक से आग लग गई। वहां पर कई लोग मौजूद से आग लगने के कारण वहां पर भगदड़ मच गई कुछ लोग बाहर निकल आए जबकि 3 लोग अंदर फंसे हुए हैं। उनमें से दम घुटने की वजह से एक व्यक्ति ने शीशा तोड़ कर नीचे कूद गया जिस को चोट आई है वही दो लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हालांकि सूचना के बाद फायर और पुलिस विभाग मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया है।

आग लगने के कारण जो लोग मॉल में फंसे हुए हैं वह ऊपर छत पर पहुंच गए और वहां से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे हालांकि कुछ लोगों ने रस्सी की लगाई लेकिन रस्सी उन तक नहीं पहुंच पाई जिसके कारण उसकी मदद नहीं हो पाई वही डंडों से उन्होंने शीशा तोड़ा और बाहर की तरफ निकलने का प्रयास कर रहे हैं जो व्यक्ति अभी भी वहीं पर फंसे हुए हैं हालांकि फायर विभाग के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया है।

इस अग्निकांड के बाद मॉल के आसपास भीड़ लग गई और लोग वहां पर देखने लगे इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति ऊपर से जान बचाने के लिए खुद रहा है और कूदने के बाद उसको गंभीर चोटें आई हैं हालांकि उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है वहीं अंदर फंसे लोगों के लिए रेस्ट क्यों किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment