बेटी संग तिहाड़ के लिए रवाना हुईं सुनीता, अरविंद केजरीवाल को मिली राहत पर क्या बोलीं

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसी याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि वह चुनाव प्रचार को देखते हुए केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकती है। उसी जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। पढ़ें हर अपडेट…

सुनीता केजरीवाल तिहाड़ के लिए हुईं रवाना

सुनीता केजरीवाल तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई हैं।

तिहाड़ पहुंचा रिलीज ऑर्डर

दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई के आदेश की कॉपी तिहाड़ जेल पहुंच चुकी है। इस आदेश के पहुंचने के बाद ही केजरीवाल की रिहाई की कार्रवाई जेल में शुरू होगी।

1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उनको 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।

दोपहर दो बजे से शुरू होगी सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में दोपहर दो बजे से सुनवाई शुरू होगी।

आप ने लगाया भारत सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप

केजरीवाल की अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भारत सरकार ने दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रही है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, भारत सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। आप अरविंद केजरीवाल के लिए अंतरिम जमानत रोक रहे हैं, लेकिन कोयला घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे की सजा पर रोक लगा दी है। यह कहा जा सकता है कि ईडी बीजेपी के लिए काम कर रही है।

पढ़ें  स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पती रहीं; JE और SDO सस्पेंड

हाईकोर्ट के बाद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की।

हाईकोर्ट से भी खारिज हुई थी याचिका

अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के समय को गलत बताते हुए इसे चुनौती दी थी। तब हाईकोर्ट ने कहा था कि आप  लगातार समन देने पर भी पेश नहीं हुए तो ईडी के पास यह अंतिम विकल्प था। यह कहते हुए अदालत ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment