नोएडा में लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में घायल सुपरवाइजर की इलाज के दौरान मौत

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। नोएडा सेक्‍टर-63 स्थित एक कम्‍पनी में बड़ा हादसा हो गया। कम्‍पनी में लगी लिफ्ट का तार टूट गया। हादसे की चपेट में आने से कम्‍पनी सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने पीडित को गंभीर हालत में उपचार के लिए तुरन्‍त अस्‍पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्‍सकों ने पीडित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

सेक्‍टर-63 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिला निवासी कमलेश (29) सेक्‍टर-63 स्थित एक कम्‍पनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था। वर्तमान में वह सूरजपुर औद्योगिक साइट सी में रहता था। शुक्रवार को वह कम्‍पनी में लगी लिफ्ट में चढ़कर ऊपर जा रहा था। इसी दौरान तार टूटने से लिफ्ट क्षतिग्रस्‍त हो गई। हादसे में कमलेश बुरी तरह घायल हो गया। कम्‍पनी के कर्मचारियों ने तुरन्‍त ही कमलेश को गंभीर हालत में कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने गांवो व सेक्टरो में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment