SANCHAR NOW
Advertisement
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
No Result
View All Result
SANCHAR NOW
No Result
View All Result
Home एनसीआर

अवैध संबंध का शक और रोज-रोज के झगड़े; नोएडा में इंजीनियर पत्नी के मर्डर की पूरी कहानी

Sanchar Now by Sanchar Now
05/04/2025
in एनसीआर, नोएडा
0
अवैध संबंध का शक और रोज-रोज के झगड़े; नोएडा में इंजीनियर पत्नी के मर्डर की पूरी कहानी

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-15 में एक महिला सिविल इंजीनियर की उसके ही पति ने क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। आरोपी नुरुल्लाह हैदर को शक था कि उसकी पत्नी आसमां खान का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी शक के चलते वह अक्सर उससे विवाद करता रहता था। शुक्रवार को बात इतनी बढ़ गई कि उसने हथौड़े और चाकू से हमला कर पत्नी की जान ले ली।

करीब एक साल पहले नुरुल्लाह को किसी फोन कॉल पर पत्नी के संबंधों को लेकर शक हुआ। इसके बाद से वह हर बात पर पत्नी से उलझने लगा। शुक्रवार को यह शक खूनी रूप ले बैठा। पहले तो उसने हथौड़े से आसमां के सिर पर वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने चाकू से हमला जारी रखा। हमला इतना बेरहम था कि महिला का चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था।

बेटे की बात लेती तो जिंदा होती महिला

गुरुवार और शुक्रवार को हुए झगड़ों से परेशान 19 साल के बेटे ने आसमां से कहा था कि वह कुछ दिन के लिए नानी के घर चली जाएं, लेकिन आसमां ने बेटे की बात नहीं मानी। हालांकि आसमां की जिद देखकर उसकी मां भी बेटी के घर पर ही रुक गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को जब सब अपने कमरों में थे। इसी बीच नुरुल्लाह पत्नी आसमां को धक्का देते हुए पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां उसने आसमां पर पहले हथौड़े और फिर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए। माना जा रहा है कि नुरुल्लाह ने आसमां की मौत होने तक उसपर चाकू और हथौड़े बरसाए।

पढ़ें  ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट में फंसे यूपी के IPS हिमांशु कुमार को क्लीनचिट, DIG बनने का रास्‍ता साफ

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा नुरुल्लाह

पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी नुरुल्लाह घर से निकल गया। वह सीधा सेक्टर-20 थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। हालांकि वारदात फेज-1 थानाक्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह सेक्टर-20 थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। कुछ लोगों का कहना है कि वह पैदल गया, तो कुछ का दावा है कि वह ई-रिक्शा से थाने पहुंचा।

परिवार और पड़ोसियों में शोक

पड़ोसियों का कहना है कि आसमां बहुत खुले विचारों वाली महिला थी। वह आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थी। मौजूदा समय में नुरुल्लाह बेरोजगार था। इसके चलते पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी आसमां उठा रही थी। पड़ोसियों की मानें तो आसमां और नुरुल्लाह की उम्र में 13 साल का अंतर भी था। एक ओर जहां आसमां खुले विचारों वाली महिला थी। वहीं नुरुल्लाह हमेशा शांत रहने वाला व्यक्ति था। इसके चलते उनके विचारों में भी जमीन आसमान का अंतर था। शक होने का यह भी कारण माना जा रहा है।

रिश्तेदारों के सामने भी हुआ झगड़ा

आसमां के बेटे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार पूरी रात उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ। इसके चलते शुक्रवार को आसमां ने अपने रिश्तेदारों को घर बुलाया था। शुक्रवार दोपहर तक सभी रिश्तेदार घर पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान भी नुरुल्लाह आसमां से झगड़ता रहा। हालांकि लोगों के समझाने पर भी दोनों में झगड़ा जारी रहा तो रिश्तेदार कमरे में चले गए। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे नुरुल्लाह आसमां को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां उसने हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर आसमां की जान ले ली।

पढ़ें  नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने दी जान, युवक के साथ पहुंची थी गोल्फ कोर्स स्टेशन

20 साल पहले हुई थी शादी, विचारों में असमानता

नोएडा पुलिस की मानें तो आसमां और नुरुल्लाह की शादी बीस साल पहले साल 2005 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की उम्र 19 साल है। जबकि बेटी की उम्र 22 साल है। पुलिस के अनुसार नुरुल्लाह बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है। जबकि आसमां दिल्ली के जामियानगर की रहने वाली थी। दोनों नोएडा के सी ब्लॉक में अपने बेटे और बेटी के साथ रह रहे थे। आसमां नोएडा सेक्टर-62 की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं, जबकि नुरुल्लाह वर्तमान में बेरोजगार था। नुरुल्लाह की उम्र 55 साल जबकि आसमां की उम्र 42 साल बताई जा रही है।

Previous Post

बहलोलपुर की झुग्गियों में लगी आग, अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Next Post

Aaj Ka Panchang, 6 April 2025 : आज रामनवमी, जानें शुभ पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now

Sanchar Now

Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com

Next Post
Aaj Ka Panchang, 6 April 2025 : आज रामनवमी, जानें शुभ पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang, 6 April 2025 : आज रामनवमी, जानें शुभ पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ सदर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ सदर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

01/08/2025
बादलपुर के दलित मोहल्ले में तीन दिन से अंधेरा, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग ने बताई तकनीकी वजह

गौतमबुद्धनगर: चंगोली गांव में सरकारी रास्ते पर कब्जा, विधवा महिला न्याय के लिए भटक रही

01/08/2025
गलगोटियास विश्वविद्यालय में नवाचार को मिली नई उड़ान: राष्ट्रीय नवाचार प्रदर्शनी और बूटकैंप का भव्य आयोजन

गलगोटियास विश्वविद्यालय में नवाचार को मिली नई उड़ान: राष्ट्रीय नवाचार प्रदर्शनी और बूटकैंप का भव्य आयोजन

01/08/2025
भूकंप और औद्योगिक आपदा से निपटने को ग्रेटर नोएडा में पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

भूकंप और औद्योगिक आपदा से निपटने को ग्रेटर नोएडा में पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

01/08/2025

Recent News

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Our Visisters

Our Visitor

1269829

Recent News

भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ सदर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ सदर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

01/08/2025
बादलपुर के दलित मोहल्ले में तीन दिन से अंधेरा, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग ने बताई तकनीकी वजह

गौतमबुद्धनगर: चंगोली गांव में सरकारी रास्ते पर कब्जा, विधवा महिला न्याय के लिए भटक रही

01/08/2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.