बांग्लादेश में बीवी जूली को छोड़कर मुरादाबाद लौटा टैक्सी ड्राइवर, पुलिस को पूरी कहानी पर है शक

Sanchar Now
3 Min Read

मुरादाबाद: इस समय उत्तर प्रदेश में पड़ोसी मुल्कों की कई लव स्टोरी चर्चा में हैं. सीमा हैदर की आशिकी के किस्से लोग भूले भी नहीं हैं कि मुरादाबाद में बांग्लादेश की जूली और अजय की कथित प्रेम कहानी चर्चा में है. बांग्लादेश से अपनी बेटी के साथ यूपी के मुरादाबाद आई जूली ने मुरादाबाद के अजय के साथ अपना धर्म परिवर्तन करके साथ फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी कर रहने लगी. इसी बीच अचानक उसको वीजा खत्म होने की बात कहकर बांग्लादेश बॉर्डर पर छोड़ने के लिए ले गई लेकिन वहां से अजय को जूली अपने साथ ले गई. पूर्व में अजय ने बताया था की वह अपनी मर्जी से परिवार से नाराज होकर अपनी पत्नी के पास आया था.

अजय की मां ने की थी मुरादाबाद एसएसपी से बेटे की घर वापसी को लेकर मदद मांगी थी. पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान लेकर घंटो अजय के परिवार से बातचित की. अजय से भी मुरादाबाद पुलिस ने बातचीत की थी, जिसमें अजय ने ये बात पुलिस को बताई थी की वो बांग्लादेश में है और सुरक्षित है. उसने जल्द ही भारत वापस आने की बात कही थी.

अचानक लौटा वापस

सोमवार देर शाम अजय अपने घर मुरादाबाद पहुंचा. जानकारी के मुताबिक अजय रविवार देर शाम को अपनी मां और भाई के साथ सिविल लाइंस थाने आया था, जहां जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि ”फेसबुक पर 2017 से उसकी बांग्लादेश की जूली से बात हो रही है. अच्छी दोस्ती भी हो गई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग करना भी शुरू कर दी. ”

पढ़ें  मेरे साथ की गई मारपीट, घेरा गया रास्ता… रोकर BJP की महिला नेता ने सुनाई आपबीती

2020 में जूली उससे मिलने मुरादाबाद आने वाली थी लेकिन कोविड-19 की वजह से वह मुरादाबाद नहीं आ सकी. इसके बाद 2022 में जूली अपनी बेटी हलीमा को लेकर वीजा लेकर मुरादाबाद आई. धर्म परिवर्तन कर उसने कथित रूप से शादी भी कर ली. इसके  बाद अजय भी उसके साथ बांग्लादेश चला गया. जानकारी के मुताबिक अजय ने पुलिस को ये भी बताया की ”जो फोटो उसका खून से लथपथ वायरल हो रहा है, वह फिसलने की वजह से लगे चोट के निशान हैं.” अजय ने पुलिस को ये भी बताया कि ”जूली उसे बॉर्डर पार कराकर पश्चिम बंगाल तक छोड़कर गई है, जिसके बाद में वह वापस अपने घर आया है.”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment