टीचर ने कॉलेज में छात्रा से किया रेप, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप; आरोपी ग‍िरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

कुशीनगर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. कॉलेज में कार्यरत मुस्लिम शिक्षक का अपनी ही छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक छात्रा से आपत्तिजनक हालत में दिखाई पड़ रहा है. मैनुद्दीन नाम का शिक्षक यह घिनौना काम स्कूल के एक कमरे में ही करता हुआ नजर आ रहा है. बताया आरोपी पहले भी कई हिंदू लड़कियों को टारगेट कर चुका है लेकिन लोक लाज के भय से किसी छात्रा ने मुंह नहीं खोला है.

आरोपी शिक्षक कसया थाने के मल्लुडीह स्थित कृषक इंटर कॉलेज में तैनात है, वायरल वीडियो भी इसी इंटर कॉलेज का है. कॉलेज के कमरे में छात्रा से संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेने और छात्रा के परिजनों की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. सूचना मिलने के बाद डीआईओएस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक और प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है. स्कूल कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन एक मुस्लिम शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी ने शिक्षा के मंदिर को अपवित्र कर दिया है.

एग्जाम में अच्छे नंबर का देता था प्रलोभन

कसया थाने के मल्लुडीह में स्थित कृषक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी ने कॉलेज के एक कमरे में छात्रा से घिनौना कृत्य किया. बताया जा रहा है आरोपी लड़कियां को अच्छे नंबर का प्रलोभन देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद उनका शारीरिक शोषण करता है. पहले भी उस पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं लेकिन हर बार मामला दब जाता था लेकिन इस बार किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस कलयुगी शिक्षक की काली करतूत से परदा उठ गया. छात्रा के परिजनों ने कसया थाने में तहरीर दी जिसके बाद कलयुगी शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी पर मुकदमा भी दर्ज हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया.

पढ़ें  OMG: साढ़े तीन फेरे लेने के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- ‘शराब के नशे में है दूल्हा…’
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment