एक महिला के दो दावेदार, दोनों बता रहे अपनी-अपनी पत्नी, फैसला कराने में पुलिस के छूट गए पसीने

Sanchar Now
3 Min Read

एक पत्नी के दो दावेदार को लेकर रानीपुर पुलिस काफी परेशान हो गई। एक पति ने कहा कि उसने शादी सम्मेलन से शादी की थी जबकि दूसरे ने कहा कि उसने कोर्ट मैरिज की है। इस बात को लेकर चौकी में छह घंटे तक पंचायत चली। बाद में पहले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रानीपुर चौकी के पुलिसकर्मियों का सिर चकराया 

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले दो युवक एक युवती को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों ने युवती को अपनी-अपनी पत्नी होने का दावा किया। इसकी जानकारी मिलते ही रानीपुर पुलिस चौकी परेशान हो गई। दोनों युवकों से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लेकर वार्तालाप की। जालौन निवासी युवक ने बताया कि उसने पिंकी नामक युवती से शादी की हैं। यह शादी एक साल पहले एक शादी सम्मेलन में हुई थी, इसलिए पिंकी उसकी पत्नी हैं। वहीं, रानीपुर में रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि पिंकी अब उसकी बीवी हैं। पिंकी ने उससे कोर्ट मैरिज की थी। एक युवती के दो पतियों को लेकर रानीपुर पुलिस चौकी परेशान हो गई।

छह घंटे तक चली चौकी में पंचायत, किसकी है पिंकी?

बताते हैं कि छह घंटे तक पिंकी के लिए उसके दो पति आपस में लड़ते और झगड़ते रहे। रानीपुर पुलिस चौकी के प्रभारी इस फैसले को नहीं ले सके। आखिर पिंकी किसकी पत्नी है। मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने फौरी तौर पर पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया। पहले पति ने अपनी शिकायत रानीपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें  बाबा बागेश्वर की कथा सुनने ग्रेटर नोएडा में उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़, आठ लोग हुए बेहोश

ये कहना था पिंकी का 

उधर, पिंकी का कहना है कि उसका पहला पति शराब के नशे में आकर उससे मारपीट करता था। एक साल तक पति की प्रताड़ना बर्दाश्त की। जब हालात बिगड़ने लगे तो पहले पति को छोड़ने का फैसला करने के बाद रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से कोर्ट मैरिज करनी पड़ी। पिंकी का यह भी कहा है कि वह बालिग है। अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है। पिंकी की मंशा को भांपते हुए पुलिस ने भी बिना देर किए पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया और पहले पति को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment