बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का, बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पकड़ा और फिर…

Sanchar Now
2 Min Read

कानपुर: आपने फिल्मों में हीरो को वेशभूषा बदलकर हीरोइन से मिलने जाते हुए तो खूब देखा होगा, उसी तरीके से आज कल के प्रेमी भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लाख बंदिशों के बाद भी कोई न कोई उपाय ढूंढ ही लेते हैं. ऐसा ही एक मामला जनपद के घाटमपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया. वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई, जहां पुलिस द्वारा युवक से पूछता की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को ग्रामीणों में बुर्का पहने गांव में घूमते हुए देखा. युवक के ऊपर जब ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसका नाम अंसार है और वह औरैया जिले का रहने वाला है. उसके ताऊ के लड़के की ससुराल थाना घाटमपुर में है. रविवार को वह बुर्का पहनकर अपने भाई के ससुराल में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, जहां कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था.

घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था. युवक से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी

पढ़ें  Fight in Delhi Metro: पकड़ा मुंह-जड़ा थप्पड़, दिल्ली मेट्रो बनी जंग का अखाड़ा, देखें VIDEO
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment