शादी के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, अचानक कार में आने लगीं कुछ अजीब आवाजें, और फिर…

Sanchar Now
3 Min Read

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये लेकर युवक की शादी करा दी। शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन को कार से लेकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में दुल्हन ने शोर मचा दिया।

कार रुकी की तभी कार में सवार दुल्हन और उसका भाई भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उन दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस सभी को थाने ले गई। दूल्हे के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

‘शादी कराना चाहते हो तो दो लाख रुपये खर्च होंगे’

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नरेश पाल कई दिनों से अपने बेटे रवि की शादी कराने के लिए परेशान थे। वह कई लोगों से लड़की तलाशने की बात कह चुके थे। लेकिन शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिन पहले ही नरेश पाल के पास दातागंज के रहने वाले दो लोग आए। उन्होंने कहा कि वह अगर बेटे की शादी कराना चाहते हैं तो दो लाख रुपये खर्च होंगे।

बताया कि उनके संपर्क में कुछ लड़कियां हैं जो जिनकी शादी होनी है। इसके बाद बुधवार को उन दोनों के साथ नरेश पाल अपने बेटे को लेकर दातागंज पहुंच गया। जहां 2.20 लाख रुपये में बात तय हुई। शादी से पहले 1.20 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद नरेश पाल को दो लड़कियां दिखाई गईं। जिनमें से एक लड़की से रवि की शादी होना तय हुआ।

शादी के नाम पर लोगों से करते हैं ठगी 

पढ़ें  लापता छात्रा का रहस्य, बाल कटे, सिंदूर लगा; पुलिस जांच में जुटी

दोपहर में एक मंदिर में रवि और उस लड़की की शादी करा दी गई। इसके बाद नरेश पाल, उनका बेटा रवि दुल्हन को कार में बैठाकर घर जाने लगे। इस पर उन दोनों ने दुल्हन के साथ उसके भाई को भी घर देखने के लिए कार में बैठा दिया।   आरोप है कि जैसे ही कार दातागंज से आगे पहुंची कि तभी दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कार रोकी गई तो उसमें बैठी दुल्हन व उसका भाई भागने लगा। लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन को हरियाणा से लाया गया। जिन दो लोगों ने नरेश पाल से संपर्क किया था। उनका यह गिरोह है जो लोगों को फंसा कर शादी कराते हैं इसके बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर गायब हो जाती है। सीओ के के तिवारी ने बताया कि शाम को मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment