गांव के दबंगों ने पेट्रोल छिड़क बाबा को जिंदा जलाया, हालत नाजुक; सामने आई ये वजह

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया है. यहां स्थित एक आश्रम में महंत की कुर्सी पाने के लिए एक साधु का ज़िंदा जला दिया गया. जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया है. साधु को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है.

दरअसल कन्नौज के जलेश्वर आश्रम में महंत की कुर्सी को लेकर काफ़ी समय से साधुओं के बीच विवाद चल रहा था. मंगलवार की रात को आश्रम में रहने वाले बीस साल के साधु शिवदास उर्फ़ शिवम् पर अचानक हमला कर दिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद वो वहां से फ़रार हो गए. इस बीत शिवम् के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई.

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

साधु को आग लगाने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी, हड़कंप मच गया है. आनन-फ़ानन में साधु का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर हैं, साधु का इलाज किया जा रहा है. घटना की ख़बर लगते ही कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर शिवम् का भी हाल-चाल लिया.

पुलिस के मुताबिक जलेश्वर आश्रम में महंत की कुर्सी को लेकर साधुओं के बीच में विवाद चल रहा है. पीड़ित साधु जलेश्वर आश्रम के महंत रधुवीर दास का चेला है. विवाद का ये मामला कई बार पुलिस तक भी पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता भी करवाया गया था. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे है. मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  आकाश आनंद को मिली मायावती से माफी, BSP में होगी वापसी; उत्तराधिकारी को लेकर खत्म किया सस्पेंस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment