मुख्तार अंसारी का स्टेटस लगाने वाला सिपाही निलंबित, माफिया को लिखा था- ‘अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल’

Sanchar Now
1 Min Read

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसे शेर बताते हुए व्हाटसएप पर दो स्टेटस लगाने वाले बीकेटी थाने के सिपाही फैयाज खान को निलम्बित कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिये चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। अनुमित मिलने पर निलम्बन की कार्रवाई की जायेगी।

मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद यानी 31 मार्च को सिपाही फैयाज खान ने दो स्टेटस लगाये थे। इसमें मुख्तार को शेर बताया गया था। लिखा था ..अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल। दूसरा स्टेट्स काफी आपत्तिजनक था। सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो गए थे।

इस पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। साथ ही निलम्बन की कार्रवाई के लिये पुलिस ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि सिपाही फयाज खान को निलम्बित कर दिया गया था। जांच एसीपी बीकेटी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

पढ़ें  यूपी में 1225 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मिली मंजूरी, बैठक में लिये गये ये अहम फैसले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment