कानपुर में कार से कुचला मासूम तुरंत खड़ा होकर चलने लगा, वीडियो कर देगा हैरान

Sanchar Now
2 Min Read

 कानपुर. कानपुर महानगर में भगवान का करिश्मा देखने को मिला है. 1 साल के मासूम के ऊपर से कार निकल जाती है और वह जिंदा बच जाता है. जी हां कानपुर का लकी असल जिंदगी में भी बेहद लकी साबित हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 1 साल के मासूम के ऊपर से कार निकल जाती है और कार निकलने के बाद वह खड़ा होकर चलने लगता है. इस घटना को देखकर हर कोई हैरान है.

जानिए क्या है यह पूरी घटना….

मामला कानपुर के कल्याणपुर का है. यहां के रहने वाले रामचंद्र का बेटा लकी जिसकी उम्र 1 साल की है, वह अपने घर के बाहर खेल रहा था. अचानक एक कार आती है और वह बच्चे पर ध्यान नहीं देती है. उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देती है. जब कार आगे बढ़ती है तो 1 सेकंड तक बच्चा पड़ा रहता है. लेकिन उसके बाद वह खड़ा होता है और वापस अपने घर की ओर जाने लगता है. वहां मौजूद जिन लोगों ने यह घटना देखी वह कार चढ़ते ही चीख पड़े. किसी को उम्मीद नहीं थी कि बच्चा बचेगा. लेकिन बच्चा बिल्कुल ठीक है. उसे हल्की चोट आई है. यह पूरी घटना रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बच्चे को मौत छू कर निकल गई

कल्याणपुर पुलिस को मामले की सूचना दी गई है. अभी तक पुलिस द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं बच्चे का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि उसके कोई गंभीर चोट नहीं आई है. मामले में पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है. अगर तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  यूपी के किन्नरों को मिलेगी पेंशन, योगी सरकार हर 3 महीने खाते में डालेगी इतना पैसा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment