महबूबा के प्यार में सठियाया बुड्ढा, हुआ खौफनाक अंत

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार को मिला महिला का शव बांदा चिल्ला के छोटेलाल की पत्नी प्रेमा का था। उसकी हत्या उसके प्रेमी मध्यप्रदेश छतरपुर के आनंद कुमार ने की थी। दोनों के अलग होने को लेकर विवाद हुआ था।

आरोपी प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमा का चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी थी। आरोपी की तलाश में दो टीम लगी थीं। पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को सेक्टर-37 के बस अड्डे से दबोच लिया। आरोपी अपने गृह जनपद मध्य प्रदेश भागने की फिराक में था।

आनंद साथ रहने से कर रहा था इनकार

पुलिस के अनुसार, करीब दो माह से प्रेमा और आनंद सलारपुर में कमरा लेकर साथ रह रहे थे। शव मिलने से दो दिन प्रेमा और आनंद का रात में विवाद हुआ था। घरवालों के पता चलने पर आनंद प्रेमा के साथ रहने से मना कर रहा था।

प्रेमा नहीं चाहती कि आनंद छोड़कर जाए

अब वह अपने परिवार के पास वापस जाना चाह रहा था, लेकिन प्रेमा को यह बात पसंद नहीं आ रही थी और वह आनंद को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी को लेकर दोनों में रात में खूब विवाद हुआ। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर आनंद गुस्से में आ गया था।

उसी की चुनरी से घोंटा गला

उसने प्रेमा की चुनरी से ही उसका गला घोंट दिया था। रात में ही प्रेमा की मौत हो गई थी। आरोपी रातभर शव के साथ ही सोया और सुबह उठकर कमरा बंद कर भाग गया था।

भागता रहा आरोपी

पढ़ें  कौन है लेडी डॉन काजल खत्री, नोएडा पुलिस क्यों कर रही तलाश

आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया था। आरोपी नोएडा सलारपुर से भागकर शाहबेरी चला गया था। वहां पर किसी जानकार के पास रहकर छिपा रहा। जानकारों को संदेह होने और हल्की फुल्की जानकारी होने पर आरोपी वहां से टरक गया। दो दिन वहां रहकर गाजियाबाद भाग गया।

वहां एक दिन रूका रहा। सोमवार को आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था। नोएडा से बस पकड़कर चुपचाप निकल जा रहा था। इसी बीच फोन ऑन होने पर पुलिस को पता चल गया। पुलिस ने आरोपी को बस अड्डे से धर लिया।

20 साल पहले हुई शादी, बुढ़ापे में किया प्रेम

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी 20 साल पहले स्वजन की सहमति से रेखा नाम की महिला से शादी हुई थी। आनंद की दो लड़की व एक लड़का है। आनंद राजमिस्त्री का काम करता है और उसके साथ प्रेमा भी काम करती थी। वह भी अपने पति और बच्चों को छोड़कर 10-11 माह से आनंद के साथ रह रही थी।

हाल में दोनों सलारपुर गांव में कमरा लेकर रह रहे थे। इसकी जानकारी आरोपी आनंद के परिवार को पता चल गई। स्वजन ने इसका पूरी तरह से विरोध करना शुरू कर दिया था। प्रेमा का आनंद से अलग होने की बात को लेकर झगड़ा होता था। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की गई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment