एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस ने एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद चीफ इंजीनियर के ही सफाईकर्मी के बेटे ने अपने माता पिता के सहयोग से अंजाम दिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस और एक अवैध तमंचा के साथ 64 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शिवकुमार एसएन मिश्रा के घर पर साफ सफाई का काम करता था. उसके दो बेटे हैं, एक सौरभ और दूसरा हनी. पिछले दिनों हनी को कौशांबी पुलिस ने लूट और हत्या के मामले में अरेस्ट किया था और इस समय वह कौशांबी की जेल में है. उसकी जमानत कराने के लिए शिव कुमार का परिवार काफी प्रयास कर रहा था, लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी.

विरोध होने पर मारी थी गोली

ऐसे हालात में शिवकुमार और उसके छोटे बेटे सौरभ ने मिलकर चीफ इंजीनियर के घर में लूट की योजना बनाई थी. इसी योजना के तहत सौरभ चीफ इंजीनियर के घर में पीछे की दीवार कूद कर दाखिल हुआ और सीसीटीवी के वायर काट दिए. इसी बीच खटपट होने से चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा और उनकी पत्नी वत्सला की नींद खुल गई. इन्होंने सीसीटीवी देखा तो वह ब्लैंक नजर आ रहा था.

साजिश में शामिल हैं आरोपी के माता पिता

पढ़ें  घबराकर रोते रहे बच्चे, दोनों को यमुना में फेंकने ही वाला था पिता, फिर...

इससे उन्हें शक हुआ और जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली, सौरभ ने उन्हें गोली मार दी. प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा के मुताबिक 29 मार्च की रात में हुई इस वारदात की साजिश में आरोपी सौरभ की मां सुनीता और पिता शिवकुमार भी शामिल रहे हैं. इसलिए इन्हें भी अरेस्ट किया गया है. पुलिस इन तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment