अंतिम संस्‍कार से लौट रहा वाहन दुर्घटना का शिकार, उड़े परखच्‍चे; तीन की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां लमगड़ा- पिथौरागढ़ मार्ग पर सुवाखान के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों में वाहन चालक और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे के शिकार लोग पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शव बरामद करने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक हादसा रात करीब 10 का है। वैगनार कार संख्या यूके 05टीए 4577 हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी कि लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण, थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू कार्य शुरु किया। बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसलिए रात घंटों रेस्क्यू कार्य चला। काफी मशक्कत के बाद घायल 02 युवकों व 01 बच्चे को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा भेजा गया। वाहन में शामिल एक महिला व एक युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को भी खाई से निकाल लिया गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की भी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया रोड के अचानक धंसने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। जिस जगह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां रोड धंसी हुई थी।

पढ़ें  14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए गुप्ता बंधु, कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़

हादसे के मृतकों की सूची
1- चालक प्रेम कुमार पुत्र हरीश राम (35) निवासी ग्राम डोबरा, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़।
2- सुनीता देवी पत्नी रवि लाल (33) निवासी वार्ड नंबर 06, कुमौड़ पिथौरागढ़।
3- कु. रजनी पुत्री रविन्द्र कुमार (23) निवासी ग्राम पैकटिया, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़।

हादसे में घायलों का विवरण
1- आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार (19) ग्राम पैकटिया, पोस्ट बीसा बजेड़, जाजरदेवल, पिथौरागढ़।
2- आरुष कुमार पुत्र रवि लाल (7) निवासी वार्ड नंबर 06, कुमौड़, पिथौरागढ़।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment