यूपी और हरियाणा की अंतरराज्यीय सीमा निर्धारण का काम हुआ सुरु , करोड़ो रूपये होंगे खर्च

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा का निर्धारण गौतम बुद्ध नगर में शुरू हुआ। डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह के द्वारा सीमा निर्धारण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समीक्षा की गई और बताया गया कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा अंतरराज्य सीमा निर्धारण का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया गया है।

दरअसल, यूपी और हरियाणा की सीमा गौतम बुद्ध नगर जिले में 65 किलोमीटर लंबी है जहां पर अक्सर सीमा विवाद होता रहता है। कई बार यूपी और हरियाणा के किसानों का भी जमीन को लेकर विवाद हो चुका है जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा का निर्धारण अधिकारियों के द्वारा शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी गौतम बुध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा का निर्धारण कार्य सोमवार से शुरू हो गया। गौतम बुध नगर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की अंतर राज्य सीमा निर्धारण का कार्य सर्वेक्षण अधिकारी सत्यार्थ प्रकाश, सर्वे आफ इंडिया चंडीगढ़ सत्यव्रत शशि भूषण, सर्वेक्षक/दस्त अधिकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग चंडीगढ़, हल्का पटवारी तिलपता हरियाणा अजीम की उपस्थिति में प्रारंभ हो गया। उन्होंने बताया कि इस सीमा निर्धारण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 करोड़ 31 लाख 3 हजार 208 रुपए खर्च किए जाएंगे और इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार के द्वारा भी दी गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में लगभग 65 किलोमीटर की सीमा पर पिलर व डिमार्केशन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद गौतम बुध नगर में 32 ग्राम सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अंतर्गत है। जिसमें ग्राम फलंदा खादर, झुप्पा, अमरपुर, पलाका, मेहंदीपुर खादर, गोविंदगढ़, सिरसा, माकनपुर खादर, बेलाकला और गुलावठी सहित अन्य गांव शामिल है।

पढ़ें  किसानों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने खोला राहत का पिटारा

भैरपाल सिंह के द्वारा सभी लोगों से अपील की गई है की सीमा निर्धारण के दौरान शांति बनाए रखें एवं सर्वे आफ इंडिया अधिकारी एवं कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही कोई आपत्ति होने पर संबंधित अधिकारी को अवगत कराए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह के साथ लेखपाल शहजाद, सरवन कुमार, मोहित तोमर, अमित कुमार व वीर बहादुर मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment