डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आकिलपुर में जनसभा को किया संबोधित, आयुष्मान कार्ड किए वितरित

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आकिलपुर पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए और अधिकारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले देश निराशा के गर्त में डूबा हुआ था, भ्रष्टाचार और घोटालों की वजह से भारत प्रगति की कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन 2014 में जब जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तब भारत दुनिया की 13वीं अर्थव्यवस्था से आज चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 तक भारत तीसरी और 2048 तक विकसित देश बनेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। स्वच्छता अभियान से देश को स्वच्छ बनाया और घर-घर शौचालय पहुंचाया। गरीबों को आवास योजना से घर दिलाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले एक रुपये में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे, शेष भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। आज किसान सम्मान निधि की 2000 रुपये की किस्त सीधे किसानों के खातों में जाती है। मोदी सरकार में राम मंदिर निर्माण से आस्था का सम्मान हुआ।

आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आतंकवादी हमलों पर देश के प्रधानमंत्री मजबूर दिखते थे। अब नया भारत सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।

पढ़ें  आम्रपाली बिल्डिंग में पेसिंजर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत

सभा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, राकेश राणा, गीता पंडित, मनोज शिशोदिया, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, दीपक नागर, वीरेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर, मनोज चौधरी, संजय चैची, हरेंद्र नागर, धीर राणा, राजीव सिंघल, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, अर्पित तिवारी, संगीता रावल, पंकज रावल, विजय रावल, महेंद्र नागर, अरुण शर्मा, अमन कौशिक, अनुज कुमार, अरुण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment