पिता को शराब पिलाई, फिर युवती को जबरन घर से घुसकर उठा ले गए, बाग में किया गैंगरेप

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई। बिजनौर के एक गांव में लड़की को घर से अगवा कर पांच लड़कों ने गैंगरेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया। डरकर लड़की ने कुछ दिन तो किसी को घटना की जानकारी ही नहीं दी। धमकियां बढ़ने पर लड़की ने परेशान होकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया।

मामला बिजनौर के थाना रेहड़ इलाके के जयसिंहजोत का है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पांच लड़कों ने घर में से लड़की को अगवा कर लिया और गांव के एक बाग में ले गए। वहां पांचों ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने इसी वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया और किसी से कुछ न कहने की धमकी दी। लड़की ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने कहा था कि किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही उसे और उसके भाई को जान से मारने की भी धमकी दी।

लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन लगातार कुछ दिनों तक धमकी मिलने पर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पीड़िता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया है कि विकास, विक्की पुत्रगण जयराम, विश्वास पुत्र होरी, लवकुश पुत्र जयराम तथा विवेक पुत्र नामलुम ने उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अलावा पांचों आरोपियों के मेडिकल करवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  मैं नायब तहसीलदार हूं... प्राइवेट कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे अफसर, पुलिस ने चालान काट दिया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment