‘रामायण’ के ‘हनुमान’ दारा सिंह पर फिल्म बना रहा है यह मशहूर एक्टर, अपने बेटे को दे रहा है लीड रोल

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दारा सिंह का नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने पहलवानी में खूब नाम कमाय. कहा जाता है कि उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फाइट लड़ी लेकिन उन्होंने एक भी फाइट नहीं हारी. वे उस समय के कई दिग्गजों से लड़े और उन्होंने जीत भी हासिल की. वे ताउम्र अनडिफीटेड रहे. उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया और अपने एक्शन से सभी को इंप्रेस किया. लेकिन उन्हें आज भी रामानंद सागर के सीरियल रामायण में हनुमान का रोल प्ले करने के लिए जाना जाता है. अब एक्टर की बायोपिक आने जा रही है. साथ ही ये भी पता चल गया है कि उनकी बायोपिक में लीड रोल कौन प्ले करेगा.

विंदू दारा सिंह ने हालिया इंटरव्यू में बताया- मैं अपने पिता पर फिल्म प्लान कर रहा हूं. इसमें मैं अपने बेटे फतह को कास्ट करना चाहता हूं. वे मुझे फिल्म के लिए फिट नजर आ रहे हैं और इसकी तैयारी भी कर रहे हैं. इसके लिए वे महान एक्टर जैकी चैन से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. मैं इस बात को लेकर तो श्योर हूं कि मेरे परिवार में अगर कोई मेरे पिता की पर्सनालिटी और चार्म को मैच कर पा रहा है तो वो विंदू दारा सिंह ही हैं.

स्क्रिप्ट हो गई है रैडी

विंदू ने इस फिल्म पर और अपडेट देते हुए कहा- ‘हमारे पास स्क्रिप्ट है जिसे फतह ने पसंद भी कर लिया है. वे अपने बॉलीवुड करियर के डेब्यू को लेकर काफी पर्टिकुलर हैं और हम लोगों ने भी उन्हें कन्विन्स कर लिया है कि अपने दादा की बायोपिक फिल्म करने से अच्छा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं.’ विंदू दारा सिंह की बात करें तो उन्होंने भी अपने पिता की राह पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा और वे सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 3 के विनर भी रहे.

पढ़ें  मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन की बेहद प्राइवेट तस्वीर, लिखा 'मेरा आलसी बॉय'
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment