इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल मैच में अब तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा

Sanchar Now
2 Min Read

कुआलालंपुर: मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस टी-20 इंटरनेशनल में सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप एशिया बी क्वालीफायर के ओपनिंग मैच में चीन के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया। इद्रस नेआठ रन देकर सात विकेट झटके, जिसकी मदद से मलेशिया ने चीन को आठ विकेट से हराया। दिलचस्प बात ये रही कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए इद्रस ने सभी सात बल्लेबाजों को बोल्ड किया। अब तक 22 टी20 खेल चुके 32 साल के इद्रस बतौर फर्स्ट चेंज मैच में गेंदबाजी करने आए और पांचवें ओवर में अपना और टीम का पहला विकेट लिया। इद्रस का यह दूसरा ओवर था। जिसकी पहली बॉल पर वांग लियुयांग को 3 रन पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने उसी ओवर में तीन और विकेट लिए और अगले ओवर में अपने पांच विकेट पूरे किए। इद्रस का अंतिम ओवर, एक मेडन, दो और विकेट लेकर आया और 4-1-8-7 के आंकड़े के साथ समाप्त हुआ। उनके स्पैल से नौ ओवर की समाप्ति पर चीन का स्कोर 9 विकेट पर 20 रन हो गया और कुछ ही देर बाद विजय उन्नी ने लुओ शिलिन को एलबीडब्लूय आउट करके चीन की पारी 23 के स्कोर पर समेट दी।

लिस्ट में दीपक चाहर का भी नाम

इससे पहले मेंस टी-20 इंटरनेशल में बेस्ट बोलिंग फिगर का रिकॉर्ड पीटर अहो के नाम था, जिन्होंने नाइजीरिया के लिए खेलते हुए 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। आईसीसी फुल टाइम मेंबर्स टीम में ये रिकॉर्ड भारत के दीपक चाहर के पास है, जिन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ओवरऑल लिस्ट में वह युगांडा के दिनेश नकरानी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 2021 में सात रन देकर छह विकेट लिए थे।

पढ़ें  फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई मौत, सदमे में फैंस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment