श्रीराम मंदिर और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा…

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश से नए साल की पूर्व संध्या पर एक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है, इसकी खबर सामने आने के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में है और मामले की जांच की जा रही है।

अयोध्या श्री राम मंदिर,यूपी सीएम योगी और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। वहीं ई-मेल मिलने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।इस संबंध में देवेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी एवं मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जान से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है, इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं’

देवेंद्र तिवारी को भी मारने की धमकी दी गई है

धमकी भरा ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया, देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा ब

पढ़ें  Atiq Ahmed के राजदार वकील खान सौलत पर और कसा शिकंजा, गुर्गे व लुटेरे की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट; अब आजीवन होगी निगरानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment