हाथरस कॉलेज यौन शोषण कांड: पीड़िता की शिकायत दबाने और धमकाने के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस के कॉलेज में छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाथरस जिले के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। प्रो. रजनीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जानकारी दी कि प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया और मामले को दबाने की कोशिश की।

एसपी ने दी जानकारी

हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्राचार्य के खिलाफ हुए एक्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्राचार्य ने प्रो. रजनीश कुमार को बढ़ावा दिया। पीड़ित छात्राओं को धमकाया। प्रो. रजनीश की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पहले ही अरेस्टिंग हो चुकी है। प्राचार्य को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ऐसे खुला मामला

हाथरस पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत मार्च में एक गुमनाम पत्र से हुई थी। यह पत्र कॉलेज की पूर्व छात्रा ने भेजा था। पत्र में भूगोल विभाग के अध्यक्ष और प्रॉक्टर डॉक्टर रजनीश कुमार पर यौन उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस को इस संबंध में वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुए, जिसके आधार पर 19 मार्च को प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पढ़ें  कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति, विधानसभा चुनाव में आजमा चुकी हैं किस्‍मत

जांच में हुआ अहम खुलासा

पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि छात्राओं ने इन घटनाओं की शिकायत कॉलेज प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर से की थी। इसके बाद भी उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय छात्राओं को ही डराने-धमकाने की कोशिश की। एसपी ने इस मामले में कहा कि प्राचार्य की भूमिका अत्यंत गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन न करते हुए अपराध को छिपाने का प्रयास किया।

एसपी ने कहा कि अब प्राचार्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में विशेष जांच टीम बनाई गई थी, जो आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment