Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 1 जून 2026 : आज कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj ka Panchang 01 June 2026: नारायण की आराधना व दान-पुण्य को समर्पित पुरुषोत्तम मास (अधिक) चल रहा है. इसका 16वां दिन 1 जून 2026 (सोमवार) को है. इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि रहेगी. सोमवार को अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों, नया काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है.

पुरुषोत्तम मास का महत्व

पुरुषोत्तम मास भगवान श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा वाला समय माना जाता है. इस मास में व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. 1 जून को प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत और विजय मुहूर्त का संयोग दुर्लभ अवसर बन रहा है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

  • सोमवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा. वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 14 मिनट पर होगा.
  • चंद्रोदय रात 8 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन 2 जून को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर होगा.

तिथि, नक्षत्र और योग

सोमवार को प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक है. इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा. नक्षत्र ज्येष्ठा शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. सिद्ध योग के साथ करण कौलव रहेगा.

पूजा-पाठ के लिए शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त और अमृत काल में पूजा-पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है. वहीं, राहुकाल के समय यात्रा, नया कार्य या कोई महत्वपूर्ण काम टालने की सलाह दी जाती है.

सोमवार के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.
  • अमृत काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक.
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 5 फरवरी 2026 : आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, जानें राहुकाल का समय

अशुभ समय का रखें ध्यान

  • राहुकाल सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई शुभ कार्य शुरू न करें.
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.
  • गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक.
  • दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 4 बजकर 28 मिनट तक प्रभावी रहेगा.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment