Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 12 नवंबर 2026 : आज कार्तिक शुक्ल तृतीया तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 November 2026: आज गुरुवार व्रत में रवि योग का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, गर करण, सुकर्मा योग, दक्षिण का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में तो सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान तथा खुशहाली आती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह को ज्ञान, विवाह, संतान, धन और भाग्य का कारक माना गया है. ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में होते हैं, उन्हें गुरुवार का व्रत करने की सलाह दी जाती है.

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. उन्हें पीले फूल, चंदन, अक्षत, केले और पीली मिठाई अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाकर विष्णु चालीसा और गुरुवार व्रत कथा का पाठ करें. पूजा के अंत में भगवान विष्णु की आरती करें. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, गुरुवार को पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी और केले का दान करना शुभ माना जाता है. इस दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें. साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और बड़ों का सम्मान करें. मान्यता है कि इन उपायों से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 13 July 2024 : आज सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 नवंबर 2026
आज की तिथि- तृतीया – 06:09 पी एम तक, चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 02:19 पी एम तक, मूल नक्षत्र
आज का करण- गर – 06:09 पी एम तक, वणिज – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- सुकर्मा – 04:26 ए एम, 13 नवंबर तक, फिर धृति
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक उपरांत धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:42 ए एम
सूर्यास्त- 05:30 पी एम
चन्द्रोदय- 09:31 ए एम
चन्द्रास्त- 07:30 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 12 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 ए एम से 05:49 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:30 पी एम से 05:56 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, 13 नवंबर
रवि योग: 02:19 पी एम से 06:42 ए एम, 13 नवंब

शिववास: सभा में – 06:09 पी एम तक, क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2026
राहुकाल: 01:27 पी एम से 02:48 पी एम
यमगण्ड: 06:42 ए एम से 08:03 ए एम
गुलिक काल: 09:24 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त: 10:18 ए एम से 11:01 ए एम
वर्ज्य: 11:18 पी एम से 01:06 ए एम, 13 नवंबर
विडाल योग: 06:42 ए एम से 02:19 पी एम
विंछुड़ो: 06:42 ए एम से 02:19 पी एम
दिशाशूल: दक्षिण

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment