Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 19 मई 2026 : ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 19 May 2026 : सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग नक्षत्र, करण, वार, तिथि, योग के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण व दिन की शुरुआत की जाती है. 19 मई 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है.

 सूर्योदय और सूर्यास्त का यह है समय

  • मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 28 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर होगा.
  • चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगा.
  • तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी.
  • इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी.
  • हालांकि, उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा.
  • नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.
  • उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लगेगा.
  • धृति योग दोपहर 5 बजकर 49 मिनट तक चलेगा.
  • गर करण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

शुभ मुहूर्त

  • 19 मई के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो दृक पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक.
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक.
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.
  • वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक.
  • अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
  • रवि योग 18 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. यह योग विशेष शुभ माना जाता है.
पढ़ें  विष्णु जी के प्रिय दिन से हो रही है जून माह की शुरुआत, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का राहुकल 

  • अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक.
  • यमगंड सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक.
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
  • वहीं, विडाल योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.
  • मान्यता है कि इस दौरान किए काम फलदायी नहीं होते. इस समय किसी भी शुभ कार्य को टालने की सलाह दी जाती है.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment