Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 28 अगस्त 2026 : आज रक्षाबंधन का पर्व, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
3 Min Read

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक है। इसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ रक्षाबंधन, संस्कृति दिवस और नारली पूर्णिमा का महासंयोग है। इसके अलावा आज आंशिक चंद्रग्रहण भी लग रहा है।

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। देखा जाए तो रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त समय अपराह्न यानी दोपहर का समय माना जाता है। हालांकि, यदि दोपहर उपलब्ध न हो, तो प्रदोष काल में भी रक्षा बंधन से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान और रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया जा सकता है।

ध्यान रहे कि इस दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो रही है, जो बेहद शुभ संकेत देती है। यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सुरक्षा और सहजता का सुंदर भाव भरता है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 28 August 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा – सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक, फिर भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा तिथि

योग: अतिगण्ड – सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक, फिर सुकर्मा

करण: बव – सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक

करण: बालव – रात्रि 09 बजकर 56 मिनट तक, फिर कौलव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: सुबह 05 बजकर 57 मिनट

पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 14 जुलाई 2026 : आज आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त

सूर्यास्त का समय: शाम 06 बजकर 47 मिनट

चंद्रोदय का समय: शाम 06 बजकर 58 मिनट

चंद्रास्त का समय: चंद्रास्त नहीं

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: सिंह राशि में स्थित हैं

चन्द्र देव: कुंभ राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

अमृत काल: शाम 07 बजकर 44 मिनट से रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक

गुलिकाल: सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक

यमगण्ड: दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से शाम 05 बजकर 11 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

शतभिषा नक्षत्र: अगले दिन तड़के 03 बजकर 13 मिनट (29 अगस्त) तक, फिर पूर्वाभाद्रपद

स्थान: 6°40’ कुंभ राशि से 20°00’ कुंभ राशि तक

नक्षत्र स्वामी: राहु

राशि स्वामी: शनिदेव

देवता: वरुणदेव (जल के देवता)

प्रतीक: खाली वृत्त (शून्य)

सामान्य विशेषताएं: कुशाग्र बुद्धि, सदाचारी, सत्यवादी, स्वतंत्र विचार, धैर्यवान, नेतृत्व करने वाले, जिज्ञासु, समस्याओं को सुलझाने वाले, थोड़े रहस्यमयी और अंतर्मुखी।

रक्षा बंधन 2026 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 48 मिनट तक

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 27 अगस्त, सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 09 बजकर 48 मिनट

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment