Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 28 सितंबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 September 2026: आज सोमवार व्रत के साथ पितृपक्ष के दूसरे दिन का श्राद्धकर्म और तर्पण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, रेवती नक्षत्र, तैतिल करण, ध्रुव योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि में संचार करेंगे तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. आज सोमवार व्रत के साथ द्वितीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. आज उन दिवंगत परिजनों का श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा, जिनका निधन किसी भी पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ हो. यह नियम शुक्ल और कृष्ण, दोनों पक्षों की द्वितीया तिथि पर लागू माना जाता है. श्राद्ध कर्म सामान्यतः दोपहर के समय किया जाता है. तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन और दान जैसे कर्म श्रद्धा के अनुसार किए जाते हैं. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य हस्त नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. साथ ही इस शुभ दिन पर भिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा. सुबह 7:57 से 9:29 बजे तक अमृत काल रहेगा.

पंचांग के अनुसार, आज सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा और सोमवार व्रत का विशेष महत्व है. आज सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करें. श्रद्धानुसार दूध या पंचामृत से भी अभिषेक किया जा सकता है. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, अक्षत आदि अर्पित करें. धूप और दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें. पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. सोमवार व्रत की परंपरा में शिव पूजा के बाद व्रत कथा सुनने या पढ़ने का भी उल्लेख मिलता है. आज का दिन का दिन भगवान शिव की आराधना और पितरों के स्मरण दोनों दृष्टि से धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 जुलाई 2025: आज कल्कि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 सितंबर 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 07:13 पी एम तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- रेवती – 10:16 ए एम तक, फिर अश्विनी नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 08:08 ए एम तक, गर – 07:13 पी एम तक, वणिज
आज का योग- ध्रुव – 08:54 ए एम तक, व्याघात – 06:13 ए एम, 29 सितंबर
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मीन उपरांत मेष राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:13 ए एम
सूर्यास्त- 06:12 पी एम
चन्द्रोदय- 07:05 पी एम
चन्द्रास्त- 07:35 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 28 सितंबर 2026

ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:12 पी एम से 03:00 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:12 पी एम से 06:36 पी एम
अमृत काल: 07:57 ए एम से 09:29 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:49 पी एम से 12:37 ए एम, 29 सितंबर

शिववास: सभा में – 07:13 पी एम तक, क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2026

राहुकाल: 07:43 ए एम से 09:13 ए एम
यमगण्ड: 10:43 ए एम से 12:12 पी एम
गुलिक काल: 01:42 पी एम से 03:12 पी एम
आडल योग: 06:13 ए एम से 10:16 ए एम
विडाल योग: 10:16 ए एम से 06:14 ए एम, 29 सितंबर
दुर्मुहूर्त: 12:36 पी एम से 01:24 पी एम
गण्ड मूल: पूरे दिन
भद्रा: 06:13 ए एम, 06:14 ए एम, 29 सितंबर
पंचक काल: 06:13 ए एम से 10:16 ए एम
दिशाशूल: पूर्व

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment