Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 3 जून 2026 : अधिक मास कृष्ण तृतीया तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 3 June 2026: सनातन धर्म में पंचांग का काफी महत्व है. इसके पांचों अंग (नक्षत्र, तिथि, योग, करण व वार) के आधार पर ही शुभ-अशुभ व नए काम के साथ दिन की शुरुआत का विचार किया जाता है. 3 जून 2026 (बुधवार) को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त उपलब्ध रहेगा. हालांकि, भद्रा की छाया भी रहेगी.

पुरुषोत्तम मास का धार्मिक महत्व

वर्तमान में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है, जिसका 18वां दिन बुधवार को है. इस मास में भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा, जप, तप और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किए गए शुभ कर्मों का कई गुना फल प्राप्त होता है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा.
  • वहीं चंद्रोदय रात 10 बजकर 4 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (4 जून) सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर होगा.

तिथि, नक्षत्र और योग

तृतीया तिथि रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा. नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लगेगा. शुभ योग सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. करण वणिज सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक और फिर विष्टि करण रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.

पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय

बुधवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, प्रातः सन्ध्या सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 40 मिनट (4 जून) तक रहेगा.

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 09 July 2024: विनायक चतुर्थी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

अशुभ समय का रखें विशेष ध्यान

  • अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा.
  • यमगण्ड सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.
  • गुलिक काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
  • वहीं, भद्रा सुबह 8 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment