Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 7 मई 2026 : आज ज्येष्ठ पंचमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 7 May 2026: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज के दिन तीन शुभ योग बने हैं. प्रात:काल में साध्य योग बनेगा, जो 7 मई को 2 एएम तक है, उसके बाद शुभ योग है. वहीं रवि योग शाम का 06 बजकर 46 मिनट से कल प्रात:काल तक रहेगा. इन तीनों ही योग में आप शुभ काम कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, तैतिल करण, साध्य योग, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा करने से कुंडली की गुरु दोष दूर होता है.

जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे लोग प्रात:काल में संकल्प लेकर व्रत और विष्णु पूजा करें. शुभ मुहूर्त में सबसे पहले पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. फिर उनको वस्त्र, पीले फूल, पीला चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, तुलसी के पत्ते अर्पित करें. बेसन के लड्डू, गुड़, चने की दाल आदि का भोग लगाएं. फिर विष्णु चालीसा का पाठ करें और गुरुवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. केले के पौधे की पूजा और सेवा करें. फिर हल्दी, चने की दान, गुड़, धार्मिक पुस्तक, पीले वस्त्र आदि का दान करें. इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होगी. जल्द विवाह के योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 मई 2026

  • आज की तिथि- पंचमी – 10:13 ए एम तक, उसके बाद षष्ठी
  • आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 06:46 पी एम तक, फिर उत्तराषाढा
  • आज का करण- तैतिल – 10:13 ए एम तक, गर – 11:20 पी एम तक, उसके बाद वणिज
  • आज का योग- साध्य – 02:00 ए एम, मई 08 तक, फिर शुभ
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- धनु- 01:26 ए एम, मई 08 तक, फिर मकर
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 अगस्त 2025 : आज अजा एकादशी व्रत कथा, जानें शुभ मुहूर्त का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:36 ए एम
सूर्यास्त- 07:00 पी एम
चन्द्रोदय- 12:06 ए एम, मई 08
चन्द्रास्त- 09:26 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:11 ए एम से 04:53 ए एम
  2. अमृत काल: 01:23 पी एम से 03:11 पी एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:25 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 8
  6. रवि योग: 06:46 पी एम से 05:35 ए एम, मई 08

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:36 ए एम से 07:16 ए एम
चर-सामान्य: 10:37 ए एम से 12:18 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 01:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:39 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:19 पी एम से 07:00 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:00 पी एम से 08:19 पी एम
चर-सामान्य: 08:19 पी एम से 09:39 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:17 ए एम से 01:37 ए एम, मई 08
शुभ-उत्तम: 02:56 ए एम से 04:16 ए एम, मई 08
अमृत-सर्वोत्तम: 04:16 ए एम से 05:35 ए एम, मई 08

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 05:36 ए एम से 07:16 ए एम
  • गुलिक काल- 08:57 ए एम से 10:37 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 10:04 ए एम से 10:57 ए एम, 03:25 पी एम से 04:19 पी एम
  • राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:39 पी एम
  • दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 10:13 ए एम तक, फिर भोजन में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment