Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 October 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग बना है. इसके साथ ही गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है. आज के दिन त्रयोदशी श्राद्ध भी है. आज के पंचांग अनुसार, आज आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, गर करण, शुक्ल योग, दक्षिण का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. त्रयोदशी श्राद्ध के लिए कुतुप मुहूर्त 11:45 ए एम से 12:32 पी एम तक और रौहिण मूहूर्त 12:32 पी एम से 01:19 पी एम तक है. इस समय में उन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, दान आदि करें, जिनका निधन किसी भी माह की त्रयोदशी को हुआ हो. आज रात में 10:15 पी एम से भद्रा लग रही है, जिसका वास धरती पर होगा. लेकिन व्रत और पूजा में कोई बाधा नहीं होगी.
जो लोग आज गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत हैं, वे भगवान शिव की पूजा से अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं. शिवरात्रि की पूजा दिन में भी हो सकती है, लेकिन प्रदोष की पूजा सूर्यास्त के बाद होगी. प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 05:59 पी एम से लेकर रात 08:27 पी एम तक है. पूजा के समय प्रदोष व्रत और शिवरात्रि की कथा सुनें. शिव जी की आरती करें. जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे पंचामृत, तुलसी के पत्ते, हल्दी, अक्षत्, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि से भगवान विष्णु की पूजा करें. आज अपने गुरु की सेवा करें. घर के वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें और आशीर्वाद लें. आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा और शुभ प्रभाव देगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:15 पी एम तक, उसके बाद से चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी सुबह से रात 09:20 बजे तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- गर – सुबह से 10:43 ए एम तक, उसके बाद वणिज – 10:15 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- शुक्ल – 12:58 ए एम, अक्टूबर 09 तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- सिंह- 03:18 ए एम, अक्टूबर 09 तक, उसके बाद से कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:8 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:59 बजे
चंद्रोदय: 04:54 ए एम, 9 अक्टूबर
चंद्रास्त: 04:29 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:39 ए एम से 05:28 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:32 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:05 पी एम से 02:52 पी एम
अमृत काल: 03:01 पी एम से 04:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 09
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:18 ए एम से 07:45 ए एम
चर-सामान्य: 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:08 पी एम से 01:36 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:36 पी एम से 03:04 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:32 पी एम से 05:59 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:59 पी एम से 07:32 पी एम
चर-सामान्य: 07:32 पी एम से 09:04 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:09 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 09
शुभ-उत्तम: 03:13 ए एम से 04:46 ए एम, अक्टूबर 09
अमृत-सर्वोत्तम: 04:46 ए एम से 06:18 ए एम, अक्टूबर 09
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 06:18 ए एम से 07:45 ए एम
गुलिक काल- 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:58 ए एम, 02:52 पी एम से 03:39 पी एम
राहुकाल- 01:36 पी एम से 03:04 पी एम
भद्रा- 10:15 पी एम से 06:18 ए एम, अक्टूबर 09
भद्रा का वास- धरती पर – 10:15 पी एम से 03:18 ए एम, अक्टूबर 09 तक, उसके बाद पाताल – 03:18 ए एम, अक्टूबर 09 से पूर्ण रात्रि तक
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
भोजन में – 10:15 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.
