Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 September 2026: आज के पंचांग अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, वणिज करण, शिव योग, उत्तर का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा दोपहर 03:14 पी एम तक है. उसके बाद से सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर होगा. शिव योग सुबह से लेकर रात 09:52 बजे तक है. इस योग में मंत्र जाप, ध्यान, योग, पूजा आदि करना शुभ फलदायी होता है. आज लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:03 ए एम से 07:37 ए एम, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:37 ए एम से 09:11 ए एम और शुभ-उत्तम मुहूर्त 10:44 ए एम से 12:18 पी एम तक है. आज कोई शुभ काम करना है तो ये तीनों मुहूर्त ठीक हैं. आज दोपहर में भद्रा 12:30 पी एम से रात 11:29 पी एम तक है. इसका वास धरती पर है, इस वजह से इसमें कोई शुभ काम न करें.
आज मासिक शिवरात्रि का व्रत है. मासिक शिवरात्रि का निशिता मुहूर्त देर रात 11:55 बजे से लेकर 12:41 ए एम तक है. आज आप सुबह में स्नान करके भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा करें. शिवरात्रि की व्रत कथा सुनें. आज मासिक शिवरात्रि के साथ बुधवार की गणेश पूजा भी है. यह एक सुंदर योग है. गणेश जी की पूजा फूल, अक्षत्, धूप, दीप, वस्त्र, फल, सिंदूर, दूर्वा आदि से करें. ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का जाप करें. पूजा के बाद हरे फल, हरी सब्जी, हरे रंग के वस्त्र आदि का दान करें. आपके दुख, कष्ट, संकट आदि दूर होंगे. बुध दोष दूर होगा. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 सितंबर 2026
- आज की तिथि- त्रयोदशी – 12:30 पी एम तक, उसके बाद से चतुर्दशी
- आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 03:14 पी एम तक, फिर मघा
- आज का करण- वणिज – 12:30 पी एम तक, विष्टि – 11:29 पी एम तक, उसके बाद शकुनि
- आज का योग- शिव – 09:52 पी एम तक, फिर सिद्ध
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- बुधवार
- चंद्र राशि- कर्क – 03:14 पी एम तक, सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
आज का सूर्योदय सुबह 06:03 बजे है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:34 पर होना है. चंद्रोदय 10 सितंबर को 05:03 ए एम पर होगा, वहीं चंद्रास्त का समय शाम 05:24 पी एम पर है.
आज के शुभ मुहूर्त
आज ब्रह्म मुहूर्त 04:31 ए एम से 05:17 ए एम तक है, फिर अमृत काल का होगा, जो दोपहर में 01:43 पी एम से 03:14 पी एम तक रहेगा. आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:23 पी एम से 03:13 पी एम तक है, वहीं निशिता मुहूर्त देर रात 11:55 पी एम से लेकर मध्य रात 12:41 ए एम तक है.
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:03 ए एम से 07:37 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:37 ए एम से 09:11 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:44 ए एम से 12:18 पी एम
चर-सामान्य: 03:26 पी एम से 05:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:00 पी एम से 06:34 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:00 पी एम से 06:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:26 पी एम से 10:52 पी एम
चर-सामान्य: 10:52 पी एम से 12:18 ए एम, सितम्बर 10
लाभ-उन्नति: 03:11 ए एम से 04:37 ए एम, सितम्बर 10
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:37 ए एम से 09:11 ए एम
गुलिक काल- 10:44 ए एम से 12:18 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:43 पी एम
राहुकाल- 12:18 पी एम से 01:52 पी एम
भद्रा- 12:30 पी एम से 11:29 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
भोजन में – 12:30 पी एम तक, फिर श्मशान में.
