ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! स्कूटी से जा रहे थे तीन दोस्त, अज्ञात वाहन से टकराए, तीनों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर एयर फोर्स स्टेशन के पास शनिवार को एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो युवकों की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया.

बादलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया, मृतकों की पहचान अनस (18) और फैजान (19) के रूप में हुई है, जो दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ला निवासी थे. तीसरे घायल युवक का नाम अर्श है, जो सादोपुर की झाल पर कपड़ा सिलाई का काम करता है. तीनों युवक शनिवार करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर सवार होकर दादरी जा रहे थे.

इस दौरान जब वे जीटी रोड पर एयर फोर्स स्टेशन के पास पहुंचे, तभी अज्ञात एक ट्रक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनस और फैजान को मृत घोषित कर दिया. अर्श को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में पानी की किल्लत, परेशानी से जूझ रहे 2500 परिवार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment