तमिलनाडु चुनाव 2026 में TVK की जीत, टाइगर श्रॉफ से काजल, विजय देवरकोंडा तक, इन सेलेब्स ने थलपति विजय को दी बधाई

Sanchar Now
5 Min Read

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK के जीत के बाद खुशी का माहौल है. अभिनेता से नेता बने विजय के लिए ये किसी ऐतिहासिक पल जैसा है, जिसमें उनकी खुशी शब्दों से बयां नहीं की जा सकती. इसी खुशी के मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें इस जीत की बधाई दी और ट्वीट शेयर किया है.

सेलेब्स ने दी बधाई

टाइगर श्रॉफ ने एक्स पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘विजय को ढेर सारी बधाई. लोगों का आप पर जो भरोसा है, उसे देखना सच में कमाल का है. आपके इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और ताकत!’

साउथ एक्टर नानी ने भी ट्वीट किया, ‘विजय सर को दिल से बधाई. पहले लोगों ने शक किया, फिर उसी शख्स को सिर पर बैठा लिया. हमारे घर में भी ऐसा हुआ था और अब पड़ोसी राज्य में भी वही देखने को मिल रहा है. अंडरडॉग का जीतना हमेशा किसी फिल्म जैसा लगता है. उम्मीद है कि तमिलनाडु की जनता, जिसने अपना फैसला साफ कर दिया है, उनके लिए आगे अच्छे दिन आएंगे.’

राम पोथिनेनी ने भी बधाई देते हुए लिखा, ‘कभी-कभी आपको बस मजबूत खड़े रहना होता है और जिंदगी हर दिशा से जो भी मुश्किलें दे, उन्हें सहते हुए आगे बढ़ना होता है. विजय गरु और तमिलनाडु की जनता को हार्दिक बधाई. नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं!’

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी विजय को शुभकामनाएं दी और पोस्ट कर लिखा, ‘मैं एक बार कहूं, तो वो सौ बार कहने जैसा होता है’ और आज जनता ने उसी बात को पूरे विश्वास के साथ दोहरा दिया है. विजय को इस शानदार और जबरदस्त जीत के लिए दिल से बधाई! ये पल आपकी सोच, आपकी मेहनत और लोगों के आपके लिए अटूट प्यार का सबूत है. तमिलनाडु की जनता ने अपना फैसला साफ, जोरदार और गर्व के साथ सुना दिया है. ये सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के साथ आपके गहरे जुड़ाव का जश्न है.’

पढ़ें  ओमान को हराने के बाद पाकिस्तान का बढ़ा घमंड, कप्तान सलमान अली आगा ने दे दी टीम इंडिया को चुनौती

सिद्धि ईडानी ने में भी लिखा, ‘थलापति विजय सर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई! आपका सफर ये साबित करता है कि अनुशासन, मेहनत और खुद पर विश्वास से सच में लाखों लोगों को प्रभावित किया जा सकता है. कामना है कि ये सफलता एक नई, मजबूत और सकारात्मक शुरुआत बने.’

विजय देवरकोंडा ने भी जीत पर खुशी जताई और लिखा, ‘और अब नए विजय गुरु, तमिलनाडु की जनता को दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में वोट देकर अपने हक में मजबूती से खड़े होने का उदाहरण पेश किया है. तमिल राजनीति के इस नए दौर और नए चेहरे को देखने के लिए उत्साहित हूं.’

साथ ही रश्मिका मंदाना ने भी खुशी जताई और विजय को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘विजय सर को ढेर सारी बधाइयां!! आपके लिए जितनी खुश हूं, उतनी ही इस नए दौर में आपको देखने के लिए भी एक्साइटेड हूं! आपको दिल से ढेर सारी शुभकामनाएं सर! ‘

इसके अलावा जीवा ने विजय की जीत पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने टैरेस पर सिटी बजाते हुए नजर आ रहे है. साथ ही उन्होंने लिखा, ‘Blastu.. Blastu..’

विजय की मां ने जताई खुशी 

वहीं विजय की मां शोबा चंद्रशेखर ने भी इस मौके पर खुशी जताई है. राजनीतिक में विजय की एंट्री और उनकी जीत से क्षेत्र में हलचल शुरू हो गई है. जहां लंबे समय तक चल रही पार्टियों का दबदबा था, आज वहीं विजय की TVK ने ज्यादा सीटों से जीत हासिल की. अब तमिलनाडु में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है और लोगों को विजय से बहुत उम्मीदें है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment