‘छोटे कपड़े पहनो और मुझे सिड्यूस करो’, टीवी की भाभी जी ने लगाए फिल्म मेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Sanchar Now
4 Min Read

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट की बातें अक्सर सामने आती रहती हैं. कई एक्ट्रेसेस खुद सामने आकर इसका खुलासा करती हैं, वहीं कुछ चुप रहती हैं. हाल ही में आई हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद से मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर खुलासे किए हैं. इसी लिस्ट में ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे का नाम भी शामिल हो गया है. शिल्पा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो वो भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं थी.

न्यूज18 से खास बातचीत में शिल्पा शिंदे ने दावा किया कि उन्हें ऑडिशन के लिए एक फिल्ममेकर को सिड्यूस करने के लिए कहा गया था. शिल्पा ने दावा किया कि उस वक्त वो बहुत सीधी थीं, इस वजह से उन्होंने ऐसा करने के लिए हां भी कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में उन्हें समझ आया कि फिल्ममेकर अपनी लिमिट क्रॉस कर रहा है, जिसके बाद उन्होंने उसे धक्का मारा और वहां से भाग निकलीं.

एक्टर्स ने कही ये बात

शिल्पा शिंदे ने कहा कि यह “हर किसी के साथ होता है. जब लोग इसके बारे में बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि हां, हो सकता है कि आपसे संपर्क किया गया हो, लेकिन आपके पास न कहने का ऑप्शन भी होता है. ये आपका फैसला होता है कि आपको करना है कि नहीं.” उन्होंने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट के बारे में बताते हुए कहा, ” ये मेरे करियर के शुरूआती दिनों यानी 1998-99 के आसपास की बात है. हालांकि, मैं नाम नहीं ले सकती क्योंकि इससे दिक्कत हो जाएगी. उन्होंने मुझसे कहा था आप ये कपड़े पहनो और यह सीन करो. सीन में उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे बॉस हैं और मुझे उन्हें सिड्यूस करना है. मैं उस समय बहुत मासूम थी, इस वजह से मैंने वह सीन किया. हालांकि बाद में मुझे समझ आ गया कि वो व्यक्ति मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है. ”

पढ़ें  विराट कोहली की सेंचुरी पर होटल ने दिया ऑफर, बिरयानी खाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस आई

फिल्ममेकर को नहीं याद है किस्सा

शिल्पा ने बताया कि वो फिल्ममेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ही है. एक्ट्रेस ने कहा, “इस घटना के कुछ साल बाद, मैं उनसे फिर मिली और उन्होंने मुझसे बहुत प्यार से बात की. शायद उन्होंने मुझे पहचाना नहीं और मुझे एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव भी दिया. हालांकि मैंने मना कर दिया.”

किस शो से हुईं फेमस?

शिल्पा शिंदे को साल 2015 में &TV के ‘भाभी जी घर पर हैं!’ में अंगूरी मनमोहन तिवारी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. हालांकि मार्च 2016 में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था. शिंदे की जगह शो में शुभांगी अत्रे को लिया गया. इसके अलावा लोग उन्हें ‘बिग बॉस 11’ विनर के तौर भी जानते है. शिल्पा अभी स्टंट- रियलिटी शो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हैं. शिल्पा ने साल 1999 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2002 में स्टार प्लस में आए सीरियल ‘भाभी’ में एक निगेटिव रोल निभाने की वजह से वह सुर्खियों में आई थीं. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किए, जिसमें ‘कभी आS ना जुदाई’, ‘संजीवनी’,’आम्रपाली’ शामिल हैं. शिंदे ने दो तेलुगू फिल्मों ‘छिन्ना’ और ‘शिवानी’ में भी काम किया है.

शिंदे ने 2009 में रोमित राज से सगाई की थी, लेकिन बाद में दोनों ने सगाई तोड़ दी. दोनों की मुलाकात साल 2007 में आए टीवी शो मायका के सेट पर हुई थी. इसके तुरंत बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment