मेरठ में चिता से शव के अंग निकालने वाले दो तांत्रिक गिरफ्तार, सामने आई डरा देने वाली सच्चाई

Sanchar Now
3 Min Read

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खरखौदा क्षेत्र में शुक्रवार की रात अजराड़ा के श्मशान घाट पर कुछ लोग जलती चिता से मानव खोपड़ी निकालकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने मौके से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजराड़ा गांव की है। शुक्रवार को गांव के दलित युवक गजेंद्र पुत्र वीरपाल का अंतिम संस्कार किया गया था, जिसकी दिल्ली में हत्या हुई थी। रात को जब कुछ ग्रामीण चिता की स्थिति देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ अज्ञात लोग चिता से छेड़छाड़ कर रहे हैं। ग्रामीणों के पास पहुंचते ही आरोपी भागने लगे, मगर दो को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों व्यक्ति चिता से खोपड़ी निकालकर उसी में चावल पका रहे थे। पास में कुछ तांत्रिक सामग्री, नींबू, अगरबत्ती और शराब की बोतलें भी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

मामला जानिए

जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक हिंदू और एक मुस्लिम समुदाय से है। पूछताछ में दोनों ने तांत्रिक क्रिया करने की बात स्वीकार की है। वहीं ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह तांत्रिक केवल क्रिया नहीं कर रहे थे, बल्कि यही लोग उनके बेटे की हत्या से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने मौके से बरामद सभी तांत्रिक वस्तुएं जब्त कर ली हैं और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पढ़ें  UP के इस शहर में बनेंगी ब्रह्मोस मिसाइलें, 300 करोड़ की लागत से प्लांट तैयार; CM योगी करेंगे उद्घाटन

जांच जारी

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या से संबंधित परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार का आपराधिक संबंध सामने आता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment