आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अक्टूबर 2025 : आज स्कंद षष्ठी व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 October 2025: आज रविवार व्रतऔर सूर्य पूजा है. आज के दिन रवि योग बना है और दोपहर में भद्रा लगेगी. इस भद्रा का वास स्वर्ग में होगा. रवि योग दोपहर में 01:36 पी एम से बनेगा, जो पूरे दिन है. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होने से दोष मिट जाते हैं. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वणिज करण, वरीयान योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. आज पूर्व दिशा में यात्रा न करें, वहीं स्वर्ग की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. ऐसे में इस भद्रा का प्रभाव आपके शुभ कार्यों पर नहीं होगा. आज का राहुकाल शाम 04:27 पी एम से है. इस समय में शुभ कार्य वर्जित हैं क्योंकि इसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं.

आज जो लोग रविवार व्रत हैं, वे सुबह में स्नान के बाद सूर्य पूजा और व्रत का संकल्प करें. फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें. उस दौरान सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा पढ़ें. अर्घ्य के बाद गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं, इससे मानसिक शांति और एकाग्रता मिलती है. सूर्य पूजा से आपकी कुंडली का सूर्य दोष दूर होगा. सूर्य के शुभ फल से सरकारी नौकरी, सरकार से धन लाभ, पिता से मदद, रिश्तों में मधुरता, धन और धान्य की प्राप्ति होती है. रविवार को सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान करें. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अक्टूबर 2025

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 26 November 2023: आज पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

आज की तिथि- षष्ठी – 02:16 पी एम तक, उसके बाद सप्तमी
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 01:36 पी एम तक, फिर आर्द्रा
आज का करण- वणिज – 02:16 पी एम तक, विष्टि – 01:15 ए एम, अक्टूबर 13 तक, बव
आज का योग- वरीयान् – 10:55 ए एम तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:19 ए एम
सूर्यास्त- 05:54 पी एम
चन्द्रोदय- 10:13 पी एम
चन्द्रास्त- 12:05 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 ए एम से 05:30 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:30 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:02 पी एम से 02:48 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 13
  • अमृत काल: 02:56 ए एम, अक्टूबर 13 से 04:27 ए एम, अक्टूबर 13
  • रवि योग: 01:36 पी एम से 06:20 ए एम, अक्टूबर 13

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. चर-सामान्य: 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
  2. लाभ-उन्नति: 09:13 ए एम से 10:40 ए एम
  3. अमृत-सर्वोत्तम: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
  4. शुभ-उत्तम: 01:33 पी एम से 03:00 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. शुभ-उत्तम: 05:54 पी एम से 07:27 पी एम
  2. अमृत-सर्वोत्तम: 07:27 पी एम से 09:00 पी एम
  3. चर-सामान्य: 09:00 पी एम से 10:33 पी एम
  4. लाभ-उन्नति: 01:40 ए एम से 03:13 ए एम, अक्टूबर 13
  5. शुभ-उत्तम: 04:47 ए एम से 06:20 ए एम, अक्टूबर 13

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल- 04:27 पी एम से 05:54 पी एम
  • यमगण्ड- 12:06 पी एम से 01:33 पी एम
  • गुलिक काल- 03:00 पी एम से 04:27 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 04:21 पी एम से 05:07 पी एम
  • भद्रा- 02:16 पी एम से 01:15 ए एम, अक्टूबर 13
  • भद्रा वास- स्वर्ग में
  • दिशाशूल- पूर्व
पढ़ें  28 September Ka Panchang : गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शिववास

भोजन में – 02:16 पी एम तक, फिर श्मशान में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment