अंकल मैं चोर नहीं…चिल्लाता रहा, डंडे बरसाते रहे हैवान; UP में दलित बच्चे के साथ हैवानियत

Sanchar Now
2 Min Read

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दलित बच्चे के साथ हैवानियत का एक वीडियो वायरल हुआ है. औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में जोगियान मुहल्ला में चोरी के शक में बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर डंडे से पीटा गया. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार रात की बताई जा रही है.

बच्चा चिल्लाता रहा, युवक दिखाते रहे हैवानियतः वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे के साथ हैवानियत की जा रही है. चोरी के शक में कुछ युवकों ने पहले बच्चे के हाथ-पैर बांधे. फिर उसे डंडे से पीटा. बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन युवकों के हाथ नहीं रुके. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो में दिखाई दे रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुस्लिम युवकों ने दलित बच्चे को पीटाः बच्चा दलित बताया जा रहा है और उसको पीटने वाले युवक मुस्लिम हैं. वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किए गए चारों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले में सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चे को हांथ पैर बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके संबंध में जांच की गई है. जांच में पाया गया कि यह वीडियो फफूंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियान के गुड्डू मेडिकल स्टोर के पास का है. जिसमें बच्चे के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया.

पढ़ें  बागपत: 50 साल पुरानी मस्जिद, तालाब की जमीन पर बनी; कोर्ट के आदेश से अब गिरेगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment