लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था आरोपी

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी की राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर के लवकुशनगर में मंगलवार को चाकलेट दिलाने के बहाने ढाई साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय रिशू अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध पर पीटा। बच्ची के घरवाले लौटे तब उन्हें जानकारी हुई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के पिता मिठाई की दुकान में काम करते हैं और उसकी मां घरों में। रिशू पड़ोस में रहता है और किराने की दुकान चलाता है। मंगलवार दोपहर बच्ची के परिवारीजन किसी काम से बाहर गए थे। बच्ची ठंड में घर के बाहर बैठी आग में हाथ सेंक रही थी। आरोप है कि इस बीच रिशू पहुंचा। चाकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को वह घर ले गया। घर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा। इसके बाद घर के बाहर छोड़ गया। बच्ची के माता-पिता लौटे तो उन्होंने बच्ची की हालत बिगड़ती और उसे रोते हुए देखा।

बच्ची ने इशारे से बताया तो वह दंग रह गए। आरोपी रिशू के घर पहुंचे। वह फरार था। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। उधर, देर शाम पुलिस ने आरोपी रिशू को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment