अंडर-19 एशिया कप 2026: पाकिस्तान की फाइनल में एंट्री, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की एक और बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। ACC अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब उसकी नजर पाकिस्तान से ग्रुप स्टेज में मिली हार का हिसाब चुकता करने और एशिया कप का खिताब जीतने पर होगी। टीम इंडिया 2021 के बाद से U19 एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाई है। पिछले 2 फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।

लक्ष्य की कप्तानी में भारत फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान सूद ने 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 17 ओवर में 117 रन की साझेदारी हुई। सहवाग ने 51 रन बनाए, जबकि रायचंदानी ने 90 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद वीके विनीत ने 57 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 36.5 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 2 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पढ़ें  107 के लक्ष्य में पाकिस्तान के छूटे पसीने, जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप से ली विदाई; आयरलैंड को 3 विकेट से हराया

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन भी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला खिताब के साथ-साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई भी होगा।

कब और कहां खेला जाएगा IND vs PAK फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल 14 नवंबर 2026 यानी शनिवार को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ-2) में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10 बजे होगा।

भारत में कहां देखें IND vs PAK मैच LIVE?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment