‘रामचंद्र दास के दबाव में कराई थी फर्जी FIR’, अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगा पलटे आशुतोष

Sanchar Now
3 Min Read

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अब अपने ही बयान से पलट गए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने शंकराचार्य के ऊपर फर्जी मुकदमा दायर कराया था. ये केस उन्होंने रामचंद्र दास के कहने पर किया था. उन्होंने इसमें कई अधिकारियों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है. ये कबूलनामा उन्होंने एक वीडियो जारी कर किया है.

अविमुक्तेश्वरानंद पर आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा खुलासा

आशुतोष ब्रह्मचारी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके ही गुरुभाई रामचंद्र दास ने गुरु की हत्या करवाने का षड्यंत्र रचा. उन्होंने ही  अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा दायर करवाने की साजिश रची. शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव भी उन पर रामचंद्र ने ही डाला था.

फर्जी वसीयत बनाकर केस दर्ज कराया

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि रामचंद्र दास ने उनको गुमराह कर अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमा दर्ज करवाया था. इसे लेकर उन्होंने आज एसएसपी मथुरा को एक शिकायत पत्र भेजा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामचंद्र ने फर्जी वसीयत बनाकर केस दर्ज कराया और देवा बाबा के आश्रम पर कब्जा कर लिया. वसीयत बनाने वाले के खिलाफ अब ये शिकायत कोर्ट में भी जाएगी.

रामचंद्र दास के कहने पर फर्जी मुकदमा दायर किया

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अगर पुलिस ने उनके दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत तक जाएंगे. चाहे कोई भी हो वह सच की लड़ाई लड़ेंगे. पहले अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लड़ी, वो अलग बात है कि सबकुछ दबाव में आकर किया. लेकिन वह कोर्ट में भी लड़ेंगे. वह ये बताएंगे कि किस तरह से रामचंद्र दास ने उनको बर्बाद किया और उत्पीड़न किया और उनसे इतना बड़ा कांड करवाया.

पढ़ें  बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी ने दर्ज की जीत, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ षड्यंत्र क्यों रचा, जल्द करूंगा खुलासा

उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्द इस बात का भी खुलासा करेंगे कि आखिर क्यों अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ ये सब करवाया गया. उनके पास पूरी चैट मौजूद है. इस चैट में मुकदमा करने से लेकर वसीयत बनाने तक की हर एक बात मौजूद है. आशुतोष ने आरोप लगाया कि रामचंद्र की प्लानिंग दो आश्रम हथियाने की थी.

अविमुक्तेश्वरानंद पर क्या है आरोप?

प्रयागराज माघ मेले के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बटुकों का यौन उत्पीड़न का आरोप अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया था. जिसके बाद 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज विनोद कुमार चौरसिया ने 21 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज करने का आदेश दिया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment