बे-मौसम ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें फसल को हुआ नुकसान

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बेमौसम बारिश हो ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं जहां एक तरफ गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है वही सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है इस समय सरसों की फसल पककर तैयार थी और बेमौसम हुई उसकी ओलावृष्टि और बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को अचानक से तेज बारिश हुई और बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है जहां एक तरफ गेहूं की फसल लगभग पकने के कगार पर है वही सरसों की फसल पककर तैयार है कुछ जगह सरसों की पसंद की कटाई हो चुकी है वह खेत में ही पड़ी हुई है वहीं कुछ जगह अभी सरसों की फसल की कटाई होनी बाकी है लेकिन इस बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

किसानों ने बताया कि इस समय बारिश हमेशा नुकसान करती है फसल को बारिश होने की वजह से गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई है जिसके कारण फसल गिरने से उस में बनने वाले अनाज का दाना पूरा नहीं हो पाएगा किसानों का कहना है कि फसल में इस समय गिर जाने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

इसके साथ ही सरसों की फसल इस समय बिल्कुल पक कर तैयार है कुछ जगह सरसों की फसल की कटाई हो चुकी है वहीं कुछ जगह अभी भी सरसो खेत में खड़ी हुई है लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

पढ़ें  युवती के हत्यारों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और लगाया जुर्माना

शनिवार को हुई बारिश के बाद भी रविवार को मौसम खराब रहा और अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है इससे किसानों के चेहरे पर समस्याएं साफ झलक रही है किसानों का कहना है कि अगर और भी एक-दो दिन लगातार बारिश होगी तो उससे फसल को ज्यादा नुकसान होगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment